छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

🌸 बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ : बेटियों को सशक्त बनाने महिला एवं बाल विकास विभाग का अभियान 🌸

आयोजन- कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भर्तादेव चंदनगांव, छिंदवाड़ा में

Chhindwara 01 November 2025

छिंदवाड़ा यशो:- समाज में आज भी बेटों की अपेक्षा बेटियों को कमतर आंकने की मानसिकता देखी जाती है। इसी कुप्रथा को समाप्त करने और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, छिंदवाड़ा द्वारा “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान” के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्तादेव चंदनगांव की प्राचार्य श्रीमती माधुरी बैस एवं शिक्षिका साधना मिश्रा की उपस्थिति रही।


💬 मास्टर ट्रेनर श्यामल राव का संदेश

मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि —

“समाज में बेटियों के लिंगानुपात में लगातार कमी आना चिंता का विषय है। बेटियों को बचाने के लिए आवश्यक है कि हम सभी किशोरियों को सशक्त बनाएं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं, ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकें।”

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को प्रशिक्षित कर उन्हें बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ की वास्तविक भावना से जोड़ना है, ताकि वे आगे चलकर समाज में परिवर्तन की वाहक बन सकें।


👧 जागरूकता और सुरक्षा पर विशेष बल

कार्यक्रम में बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट, बेड टच–गुड टच की जानकारी दी गई तथा महिला सुरक्षा कानूनों का विस्तृत प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया गया। छात्राओं से आग्रह किया गया कि वे अपने परिवारों और समुदाय में भी इन संदेशों को फैलाएं।


🙌 सफल आयोजन में रहा सभी का सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य एम. बैस,

शिक्षक साधना मिश्रा,

प्रेमवती उईके,

कल्पना करमरकर,

सुनील पवार,

पराग कटारे,

एम.पी. मानमोड़े तथा

महिला एवं बाल विकास विभाग के शैलेंद्र शुक्ला एवं

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता मंडराह का विशेष योगदान रहा।


🌷 संवेदनशील समाज की ओर कदम

यह कार्यक्रम केवल जागरूकता नहीं, बल्कि समाज को एक संवेदनशील दिशा देने का प्रयास है —
जहां हर बेटी का जन्म उत्सव हो, उसका जीवन सम्मानपूर्ण हो, और उसकी शिक्षा ही उसका सशक्तिकरण बने।

https://www.pmindia.gov.in/hi/government_tr_rec/%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%93-%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%93-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!