मध्यप्रदेशसिवनी

🌸 एक करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को रविवार को मिलेगी 29वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक से करेंगे ₹1541 करोड़ का अंतरण, ₹559 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी करेंगे

भोपाल, शनिवार 11 अक्टूबर 2025 
भोपाल :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को श्योपुर जिले में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एक ही क्लिक से ₹1541 करोड़ की राशि प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सीधे अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेला ग्राउंड श्योपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में ₹98.87 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और ₹460.40 करोड़ के नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।

💰 स्व-सहायता समूहों को 30 करोड़ की सीसीएल राशि

महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के तहत एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को ₹30 करोड़ 12 लाख की कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) राशि का चेक मुख्यमंत्री द्वारा सौंपा जाएगा।

🤝 हितग्राही योजनाओं का लाभ वितरण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ वितरित करेंगे। इनमें शामिल हैं —

इन योजनाओं के माध्यम से हजारों हितग्राही महिलाओं, किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण युवाओं को लाभ प्राप्त होगा।

🪷 मुख्यमंत्री डॉ. यादव का महिला सशक्तिकरण पर फोकस

राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
डॉ. यादव ने कहा था —

“लाड़ली बहनों को सशक्त बनाना ही परिवार, समाज और प्रदेश को मजबूत बनाने का मार्ग है।”


📍कार्यक्रम स्थल: मेला ग्राउंड, श्योपुर
📅 तिथि: रविवार, 12 अक्टूबर 2025
🕐 समय: प्रातः 11 बजे से

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!