मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

🏆 कौमी एकता विशाल इनामी दंगल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

🎯 देशभर के पहलवानों ने दिखाया दम, दर्शकों की उमड़ी भारी भीड़

Seoni 08 November 2025
छपारा यशो:-जनपद पंचायत छपारा की ग्राम पंचायत गंगई रैयत (भीमगढ़ कॉलोनी) स्थित भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित “कौमी एकता विशाल इनामी दंगल” का आयोजन बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

“छपारा के भगत सिंह मैदान में आयोजित कौमी एकता इनामी दंगल में पहलवानों का मुकाबला देख उत्साहित दर्शक
कौमी एकता इनामी दंगल छपारा में संपन्न | पहलवानों ने दिखाया दम

ढोल-नगाड़ों की थाप और दर्शकों की जोशीली जयकारों से मैदान देर रात तक गूंजता रहा। हजारों की संख्या में ग्रामीण व नगरवासी इस रोमांचक कुश्ती मुकाबले को देखने पहुंचे।

🥇 विजेता पहलवान और इनामी राशि

स्थान पहलवान का नाम स्थान/शहर इनाम राशि
प्रथम कान्हा पहलवान जम्मू 31,000
द्वितीय अंसार पटेल उज्जैन 21,000
तृतीय अमन उज्जैन 15,000
चतुर्थ 11,000
पंचम आनंद पहलवान भोमाटोला 5,000

विजेता पहलवानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा इनामी राशि एवं शील्ड प्रदान की गई।

👏 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थितियाँ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे –
केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह,
साथ ही शाहिद पटेल, सदम सिंह बरकड़े (जनपद अध्यक्ष), जयकेश सिंह ठाकुर, गुलाब साहू, रमेश सिंह चौहान, विकास बघेल, डब्लू भाईजान (गोरखपुर), सोहेल पटेल, शिवाकांत सिंह ठाकुर, रमेश उईके, भजनलाल चौकसे, महेंद्र अवधिया, ठाकुर गोविंद सिंह, रघुनाथ बघेल, तौफीक खान (जनपद सदस्य), नीलेश मर्सकोले, हनीफ पटेल, राजू ठाकुर, शादाब खान, विपिन बघेल, सचिन डहेरिया, आदित्य बघेल, चक्रेश ठाकुर, राकेश ढाकरे, दौलतराम उईके (सरपंच) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

“छपारा के भगत सिंह मैदान में आयोजित कौमी एकता इनामी दंगल में पहलवानों का मुकाबला देख उत्साहित दर्शक
कौमी एकता इनामी दंगल छपारा में संपन्न | पहलवानों ने दिखाया दम

💪 दंगल समिति एवं आयोजक मंडल

  • अध्यक्ष: हमीद खान

  • उपाध्यक्ष: रघुराज उईके, अहद खान

  • सचिव: सचिन डहेरिया, शनि परते

  • कोषाध्यक्ष: अब्दुल वाहिद खान, मोहम्मद शेख

  • संचालक: करीम खान (खैरी), हजारीलाल उईके (महालोन), मासाब

  • निर्णायक मंडल: आसिफ पहलवान (सिवनी), जलील पहलवान (सुकरी)

💬 आयोजकों के उद्गार

समापन अवसर पर सिहाब मोहम्मद खान ने छपारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“आप सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। आने वाले वर्षों में भी यह दंगल निरंतर आयोजित किया जाएगा ताकि हमारी परंपरा और खेल संस्कृति जीवित रहे।”

https://www.youtube.com/watch?v=IYcKHvdr_Xs

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!