Seoni October 11, 2025
सिवनी यशो:- शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 — कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज जिला चिकित्सालय सिवनी का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और इकाइयों का विस्तृत अवलोकन किया तथा मरीजों से प्रत्यक्ष संवाद भी किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने ओपीडी, डीडीसी दवा वितरण केंद्र, टीकाकरण कक्ष, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), नवजात पुनर्जीवन केंद्र (एनआरसी), प्रसूति वार्ड, बाल वार्ड, एनसीडी, पीआईसीयू और एसएनसीयू का निरीक्षण किया।

चिकित्सालय में स्वच्छता और सुविधाओं की समीक्षा
उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर अस्पताल की सेवाओं पर फीडबैक प्राप्त किया।
कफ सिरप गाइडलाइन पर दिए सख्त निर्देश
श्रीमती पटले ने बच्चों में कफ सिरप के उपयोग को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि –
चिकित्सक केवल अनुमोदित और सुरक्षित दवाओं का ही उपयोग करें तथा
किसी भी संदिग्ध ब्रांड की औषधि से बचें।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में प्रयास
संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिए कि-
अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाए,
ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह,
सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर सहित
अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



