Seoni 22 October 2025
सिवनी यशो:- जिले की ग्राम पंचायत छींदा स्थित दिशा गौशाला में गोवर्धन पर्व के अवसर पर पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक भावनाओं के संग गोवर्धन पूजा कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन धार्मिक मान्यताओं एवं शासन की मंशा के अनुरूप किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गौशाला संचालकों की गरिमामय उपस्थिति में गोवर्धन पूजा विधिविधान से सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर गो-ग्रास कार्यक्रम, गो-सेवकों का सम्मान, तथा गो-गव्य एवं पंचगव्य की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। गौमाता की सेवा के भाव से प्रेरित होकर उपस्थित लोगों ने सभी गायों को खिचड़ी, गुड़ और रोटी का आहार कराया।
🌸 कार्यक्रम में रहे उपस्थित जन
ग्राम पंचायत छींदा की सरपंच श्रीमती सिया रामप्रसाद उइके,
उप सरपंच राजकुमार यादव,
दिशा गौशाला छींदा के प्रबंध संचालक ललित राय,

राकेश सेन, गो सेवक नारायण झारिया,
बसोडी लाल शिवेदी,
प्रदीप राय,
श्याम बाबू झारिया,
रामकुमार राय,
रामगोपाल,
नंदकिशोर झारिया,
श्याम भगदिया,
पंचायत सचिव लक्ष्मण ककोडिया तथा चौधरी पूजाम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
💃 अहीरी नृत्य बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में ग्राम छींदा के यदुवंशी समाज के युवाओं द्वारा प्रस्तुत अहीरी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत इस लोकनृत्य ने ग्रामीण संस्कृति और श्रद्धा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।



