📰 बहुत जल्द नियुक्त होंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने विधानसभा वार प्रभारी किये नियुक्त, प्रभारियों को 07 दिवस में रिपोर्ट जमा करने के निर्देश
Seoni 05 October 2025
सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत जिला प्रभारी श्री सोहन वाल्मीकि की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के मनोनयन की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा-वार प्रभारी (पर्यवेक्षक) नियुक्त किए गए हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी नियुक्त प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों के सभी ब्लॉकों में जाकर विधायक एवं स्थानीय कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करें तथा आम सहमति के आधार पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के मनोनयन हेतु प्रस्तावित नामों की सहमति प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी बैठकें आयोजित कर हस्ताक्षरयुक्त कार्यवाही रिपोर्ट 7 दिवस के भीतर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी को प्रस्तुत करें, ताकि अखिल भारतीय कांग्रेस एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की मंशानुसार तय समय सीमा में संगठन सृजन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विधानसभा-वार नियुक्त प्रभारी इस प्रकार हैं —
-
बरघाट विधानसभा : आनंद भगत (उगली), शिव सनोडिया
-
सिवनी विधानसभा : पूर्व विधायक रमेशचंद जैन, सुभाष बघेल (केवलारी)
-
केवलारी विधानसभा : अतुलचंद मालू, हाजी सोहेल पाशा
-
लखनादौन विधानसभा : विद्याधर बाबा तिवारी (सिवनी), संजय बैस (छपारा)


