बच्चों के लिए जहर साबित हो रही दवाएं! Coldrif और Nestro-DS का विक्रय जिले में प्रतिबंधित
छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के बाद सिवनी प्रशासन अलर्ट — CMHO ने दिए सख्त निर्देश
Seoni 04 October 2025
सिवनी यशो:- छिंदवाड़ा जिले में किडनी फेलियर से दस बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद Coldrif Cough Syrup और Nestro-DS Suspension पर संदेह गहराने लगा है। इन दवाओं में घातक रासायनिक तत्वों (टॉक्सिक सॉल्वेंट) के पाए जाने की आशंका ने प्रदेशभर में सनसनी फैला दी है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिवनी जिले में इन दोनों दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है।
जिले कै मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने जिले के सभी थोक और फुटकर औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि यदि उनके प्रतिष्ठान में ये औषधियाँ उपलब्ध हैं, तो 24 घंटे के भीतर स्टॉक और पूर्व विक्रय की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएँ।
यह जानकारी ईमेल cmhosen-mp@nic.in या हार्ड कॉपी के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।
🗣️ CMHO ने कहा – “यह बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती हैं”
डॉ. ठाकुर ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में Coldrif और Nestro-DS सिरप के सेवन के बाद गंभीर किडनी डैमेज के मामलों की पुष्टि हुई है।
> “ऐसी कोई भी दवा यदि सिवनी में बिकती पाई जाती है तो विक्रेताओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हमने समस्त मेडिकल स्टोर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और अस्पतालों को सतर्क कर दिया है।”
उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि यदि किसी बच्चे ने ये सिरप पी है तो उसे तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल ले जाकर जांच करवाएँ।
💊 प्रदेशभर में हड़कंप — छिंदवाड़ा में अब तक 10 मासूमों की मौत
पिछले एक माह में छिंदवाड़ा जिले के परासिया और आसपास के क्षेत्रों में 10 मासूम बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हो चुकी है।
मृतकों में योजिता ठाकरे (8 वर्ष), संध्या (14 माह), हेतांश सोनी (5 वर्ष), शिवम राठौर (4 वर्ष), रिषिका पिपरे (5 वर्ष) सहित अन्य बच्चे शामिल हैं।
कई और बच्चे अभी नागपुर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती हैं।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने Coldrif और Nestro-DS सिरप पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार ने इन दवाओं के नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेज दिया है ताकि –
यह पता लगाया जा सके कि इनमें किडनी को नुकसान पहुंचाने वाला कोई औद्योगिक रसायन तो नहीं मिला।
⚕️ प्रतिबंधित औषधियों का विवरण
1️⃣ Coldrif Cough Syrup
जिसमें घटक: Phenylephrine HCl, Chlorpheniramine Maleate Syrup
Batch No.: SR-13
निर्माण तिथि: May 2025
अवधि समाप्ति: April 2027
* निर्माता: M/s Sresa Pharma, Kancheepuram (Tamil Nadu)
2️⃣ Nestro-DS Suspension
घटक: Paracetamol, Phenylephrine, Chlorpheniramine Maleate, Sodium Citrate, Menthol
जिसका Batch No.: AQD2559,
जिसकी निर्माण तिथि: April 2025
तथा अवधि समाप्ति: March 2027
इसकी निर्माता: M/s Aquinnova Pharmaceuticals, Baddi (Himachal Pradesh)
🩺 जनता से अपील
यदि किसी मेडिकल स्टोर पर ये सिरप बिकते दिखें, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।
जिन बच्चों ने इन सिरपों का सेवन किया है, उन्हें तत्काल चिकित्सकीय जांच कराएँ।
संदिग्ध दवाओं का उपयोग बंद करें और दूसरों को भी सतर्क करें।




2 Comments