मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

📰 पचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम, सिवनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी से उन्होंने आत्मीय संवाद

राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों को दिया विजन

Pachmarhi (Madhya Pradesh) 09 November 2025

सिवनी यशो :- कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पचमढ़ी में राज्यस्तरीय जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिवनी जिले से कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी सहित प्रदेश के 72 नए नियुक्त जिला अध्यक्षों ने भाग लिया।

पचमढ़ी कांग्रेस प्रशिक्षण में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए बूथ से लेकर ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि —

“हर कार्यकर्ता को बूथ-सेक्टर स्तर पर सक्रिय होना है। हर घर तक कांग्रेस का संदेश पहुँचना चाहिए। यही हमारी असली शक्ति है।”

🔹 2028 की तैयारी पर फोकस

राहुल गांधी ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल संगठनात्मक औपचारिकता नहीं, बल्कि 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का आधार है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और संगठन को सक्रियता-आधारित ढाँचे में बदला जाएगा।

शिविर में सोशल मीडिया रणनीति, मतदाता जागरूकता, बूथ प्रबंधन और समन्वय समितियों की भूमिका पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

राहुल गांधी ने शनिवार को शिविर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों से व्यक्तिगत संवाद किया
पचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ-स्तर पर संगठन मजबूत करने का संदेश दिया   

 

 

🔹 जिला अध्यक्षों से आत्मीय संवाद

शनिवार को राहुल गांधी ने शिविर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों से व्यक्तिगत संवाद किया।

इस दौरान सिवनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी से उन्होंने आत्मीय संवाद किया तथा

जिले के राजनीतिक परिदृश्य और संगठन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

श्री मरावी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि —

“सिवनी जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस को सशक्त बनाने और भाजपा के कुप्रबंधन से जनता को मुक्ति दिलाने के लिए मैं पूरी क्षमता और निष्ठा से कार्य करूंगा।”

राहुल गांधी ने कहा कि जिले में समन्वय समिति का गठन कर कांग्रेसजनों को एक दिशा में संगठित किया जाए,

ताकि जनता के बीच पार्टी की सशक्त और एकजुट छवि स्थापित हो सके।

https://www.facebook.com/INCMadhyaPradesh

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!