Seoni 17 October 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले में कांग्रेस जनों के बीच आपसी तालमेल और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को धार्मिक स्थल भैरोबाबा मंदिर ग्राउंड, मंडला रोड सिवनी में एक अनूठी “टिफिन पार्टी” का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी के मार्गदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से लाया हुआ भोजन एक साथ बैठकर ग्रहण किया। आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल में जिले की संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
सौहार्द का प्रतीक बनी टिफिन पार्टी
टिफिन पार्टी में उपस्थित कांग्रेस जनों ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सामूहिक भोजन नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो आपसी समरसता, संगठन की मजबूती और कांग्रेस परिवार की एकता को एक सूत्र में पिरोता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की सहभागिता
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजा बघेल,

हाजी मोहम्मद
असलम खान,
मोहन सिंह चंदेल,
शिव सनोडिया,
रत्नेश चौकसे,
तनवीर अहमद,
रंजीत यादव,
नितिन डहेरिया,
आदित्य (मोंटू) भूरा,
खेलन राहंगडाले, डालचंद (पप्पू) पुसाम, विनोद यादव, शंकरलाल डहेरिया, यशपाल भलावी, श्रीमती गीतासिंह ठाकुर, श्रीमती ललिता बघेल, श्रीमती सीता निखारे, श्रीमती पवनरेखा रिनायत, श्रीमती सुनीता वर्मा, श्रीमती अनिता बघेल, ऋषभ सिंह ठाकुर, संजय बैस, रामकिशोर बघेल, राकेश बघेल और संजू बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



