📰 डूण्डासिवनी पुलिस ने लोगों को दिया नवरात्र व दीपावली का उपहार
19 आवेदकों के गुम मोबाइल फोन खोजकर लौटाए, पुलिस की सराहनीय पहल
Seoni 08 October 2025
सिवनी यशो:- नवरात्र एवं दीपावली पर्व के अवसर पर डूण्डासिवनी पुलिस ने नागरिकों को खुशियों का उपहार दिया है। थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी सहायता और मेहनत से काम करते हुए 19 आवेदकों के कुल ₹2.90 लाख मूल्य के गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके स्वामियों को वापस सौंपे।
यह कार्य पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
एसपी महोदय ने स्वयं लगातार गुम मोबाइल खोजने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया था और निर्देश दिया था कि दीपावली पूर्व अधिक से अधिक आवेदकों को उनके मोबाइल लौटाए जाएँ।
👮♂️ टीम ने की तकनीकी और मेहनतभरी तलाश
थाना डूण्डासिवनी में आरक्षक अंशुमन राजपूत,
विक्रम देशमुख, एवं कृष्ण कुमार भालेकर की विशेष टीम बनाई गई,
जिसने थाना में प्राप्त सभी गुम मोबाइल आवेदनों को एकत्र कर तकनीकी विश्लेषण एवं फील्ड वेरिफिकेशन के माध्यम से सफलता प्राप्त की।
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 19 गुम मोबाइल फोन अपने स्वामियों तक पहुँचाए गए।
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय,
थाना प्रभारी सतीश तिवारी एवं
स्टाफ की उपस्थिति में गुम मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे गए।
📱 नागरिकों ने जताया आभार
गुम मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डूण्डासिवनी पुलिस का आभार माना और कहा कि –
पुलिस की यह पहल आम जनता के विश्वास को और मजबूत करती है।
थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा,
जिससे अधिक से अधिक लोगों को उनका गुम मोबाइल मिल सके।
💬 पुलिस का संदेश
“दिन हो या रात, धूप हो या बरसात,
आपकी सेवा के लिए सिवनी पुलिस हमेशा आपके साथ।”



