📰 आज होगा विशाल आदिवासी दंगल का आयोजन, राष्ट्रीय स्तर के पहलवान करेंगे शिरकत
सिवनी के बड़े मिशन स्कूल ग्राउंड में सर्व आदिवासी दंगल समिति द्वारा होगा आयोजन
Seoni 11 October 2025
सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय सिवनी के बड़े मिशन स्कूल ग्राउंड में सर्व आदिवासी दंगल समिति द्वारा आज रविवार को विशाल इनामी आदिवासी दंगल का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समिति के अनुसार, यह आयोजन आदिवासी समाज के क्रांतिकारी शहीदों के विचारों और उनके सम्मान को समर्पित है।
कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष चंदन मर्सकोले और उपाध्यक्ष अशोक नवरेती ने जानकारी दी कि आदिवासी समाज द्वारा पहली बार शहरी क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस आयोजन में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के पहलवान भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता युवाओं और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा और परंपरागत खेल-कौशल दिखाने का उत्कृष्ट अवसर होगी।
🎯 आयोजन समिति की भूमिका
सर्व आदिवासी दंगल समिति में संयोजक नेपाल उइके, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश नवरेती, सचिव प्रकाश उइके,
एवं कार्यकारिणी सदस्य चिंटा सलामे, राजू मरकाम, संजू पंद्रे, हिमांशु भलावी,
रंजू उइके (सरपंच), अनिल उइके, पंजू चौधरी, किशोरी यादव, श्वेतांक इनवाती,
मानसिंह उइके,
श्रीराम मरावी,
राजकुमार कुमरे, नूरदयाल (सरपंच), जय सिंह उइके,
विनयराज मर्सकोले,
एम. एस. कुंजाम, उत्तम उइके,
महेश यादव,
प्रेम नारायण उइके,
रामकुमार मर्सकोले और बीरलाल इनवाती शामिल हैं।
📢 नागरिकों से अपील
समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों, पहलवानों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी
https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/list-of-top-famous-indian-wrestlers-1674137438-1



