सिवनी
📰 पुलिसकर्मियों के डकैती-अपहरण मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा करेंगे पैरवी
Seoni 15 October 2025
सिवनी यशो:- जिले में हवाला की रकम लूटने के बहुचर्चित मामले में फंसे सीएसपी सहित पुलिसकर्मियों की पैरवी अब वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा और उनकी टीम द्वारा की जाएगी। यह मामला नेशनल हाईवे 44 पर हुई कथित लूट से जुड़ा है, जहाँ पुलिसकर्मियों पर हवाला के करोड़ों रुपये लूटने के गंभीर आरोप हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेश पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं —
-
धारा 310(2): डकैती,
-
धारा 126(2): गलत तरीके से रोकना,
-
धारा 140(3): अपहरण, तथा
-
धारा 61(2): आपराधिक षडयंत्र
के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
अब इन पुलिसकर्मियों की ओर से अदालत में पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा करेंगे। यह मामला जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर चुका है।



