क्राइमछिंदवाड़ाबालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

📰 नपा उपाध्यक्ष की टिप्पणी से सौसर में बढ़ा तनाव, लोगों ने हाईवे किया जाम

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर देर रात तक चला प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - स्थिति अब नियंत्रण में

Chhindwara 02 November 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सौसर नगर में शनिवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे की कथित टिप्पणी से भीड़ आक्रोशित और तनाव हो गया । देखते ही देखते प्रदर्शनकारियों ने शिवाजी चौक पर सौसर में हाईवे को जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया।

🚔 पुलिस-प्रशासन की समझाइश और लाठीचार्ज के बाद खुला जाम

मौके पर एएसपी नीरज सोनी, एडीएम, एसडीएम, एसडीओपी, और टीआई समेत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की।

हालांकि प्रदर्शनकारी नगरपालिका उपाध्यक्ष को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे, जिसके कारण देर रात तक तनाव बना रहा।

अंततः पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।

रविवार सुबह भी सौसर शहर में स्थिति तनावपूर्ण किंतु नियंत्रण में बताई गई।

एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

🗣️ एएसपी नीरज सोनी की अपील

एएसपी नीरज सोनी ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि —

“कानून-व्यवस्था में खलल डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करें।”

 पॉक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी

इसी मामले में सौंसर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी अमन खान पिता असलम खान (25 वर्ष), निवासी मोहगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेरा एवं एएसपी नीरज सोनी के निर्देशन में
एसडीओपी प्रियंका पांडे,

थाना प्रभारी निरीक्षक रूपलाल उईके,

उपनिरीक्षक रवि वट्टी,

आरक्षक अखिलेश प्रताप सिंह,

और आर. रवि टेकाम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

📑 पंजीकृत अपराध विवरण

  • अपराध संख्या: धारा 64(2)(एम), 65(1), 78(1) बी एन एस, 3/4/5(1)/6 पॉक्सो एक्ट

  • थाना: सौंसर

  • गिरफ्तारी तिथि: 1 नवम्बर 2025

https://www.facebook.com/watch/?v=832003096042320

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!