सिवनी

🔴 जानवी नगर चूना भट्टी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर अनशन शुरू

18 सूत्रीय मांगों को लेकर शक्ति जागृति महिला मंडल के नेतृत्व में महिलाओं का आमरण अनशन

महिला मंडल की कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय महिलाएं भी बैठीं धरने पर, प्रशासन पर उपेक्षा के आरोप

Seoni 16 December 2025

सिवनी यशो:- जिला मुख्यालय से बरघाट रोड पर स्थित ग्राम पंचायत पलारी के अंतर्गत आने वाले जानवी नगर चूना भट्टी में वर्षों से लंबित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अब आंदोलन का रास्ता अपनाया गया है।
शक्ति जागृति महिला मंडल सिवनी के बैनर तले महिला कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय रहवासियों ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है।

 सुविधाओं के अभाव में त्रस्त क्षेत्रवासी, प्रशासन से टूटा भरोसा

शक्ति जागृति महिला मंडल सिवनी की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पूजन शिववंशी ने बताया कि जानवी नगर चूना भट्टी क्षेत्र में

  • सीसी रोड और पुलिया निर्माण,

  • नल-जल योजना की पाइपलाइन,

  • पानी की टंकी,

  • बिजली खंभे व स्ट्रीट लाइट,

  • प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ,

  • पट्टों का वितरण,

  • शासकीय भूमि पर अतिक्रमण रोकना,

  • गायों के लिए चरोखर आरक्षण,

  • श्मशान घाट निर्माण,

  • कचरा निपटान हेतु नाडेम निर्माण
    जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी सिर्फ कागजों में सिमटी हुई हैं।

 सीसी रोड से लेकर जल व्यवस्था तक लंबी सूची

महिला मंडल द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

  • प्रवेश द्वार से जानवी नगर में ममता बाई के मकान तक सीसी रोड व पुलिया निर्माण,

  • नल-जल योजना की पाइपलाइन को जानवी नगर प्रारंभ से नीलेश के मकान तक बढ़ाना,

  • पानी की टंकी का निर्माण,

  • बिजली पोल व स्ट्रीट लाइट की स्थापना,

  • हनुमान मंदिर से दिलीप डहेरिया के घर तक सीसी रोड,

  • बड़ी खेरमाई, छोटी खेरमाई, नाग देवता मंदिर का जीर्णोद्धार,

  • दिव्या गार्डर व तार फेंसिंग,

  • ग्राम की खाली शासकीय भूमि का सीमांकन कर चरोखर हेतु आरक्षण।

 कई बार दिया आवेदन, नहीं हुई सुनवाई

श्रीमती शिववंशी ने आरोप लगाया कि

“इन सभी मांगों को लेकर कई बार शासन–प्रशासन को आवेदन और ज्ञापन दिए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी उपेक्षा के कारण अब हमें आमरण अनशन का कदम उठाना पड़ा है।”

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

जानवी नगर के रहवासियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

  • जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश,

  • सिवनी विधायक,

  • जल निगम अधिकारी,

  • जिला पंचायत सीईओ,

  • जनपद पंचायत सीईओ,

  • ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव
    को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

 मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जानवी नगर चूना भट्टी अनशन पर बैठी महिलाओं और रहवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि—

जब तक सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आंदोलन केवल सुविधाओं के लिए नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और प्रशासनिक जवाबदेही की लड़ाई है।

https://www.amarujala.com/haryana/sirsa/farmer-sits-on-indefinite-hunger-strike-marketing-board-illegally-occupies-land-to-make-a-dirt-road-sirsa-news-c-128-1-slko1008-149544-2025-12-15

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!