धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

🕋 सिवनी में हज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न – 150 से अधिक यात्रियों को दी गई मार्गदर्शनात्मक जानकारी

कार्यक्रम संरक्षक नज़ीर खान की अध्यक्षता में तथा प्रमुख अतिथि जनाब रफ़त वारसी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित

Seoni 14 October  2025

सिवनी यशो:- सेंट्रल इंडिया खादिम-उल-हुज्जाज कमेटी सिवनी द्वारा आयोजित हज प्रशिक्षण शिविर बीते रविवार को बड़े ही अनुशासित एवं श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संरक्षक अल्हाज मोहम्मद नज़ीर खान की अध्यक्षता में तथा प्रमुख अतिथि जनाब रफ़त वारसी (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी, भोपाल) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

सिवनी हज प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित हज यात्री एवं अतिथि
सिवनी में हज प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न — 150 से अधिक यात्रियों को दी गई मार्गदर्शनात्मक जानकारी

🔹 सम्मान समारोह

कार्यक्रम के दौरान जनाब रफ़त वारसी का शाल, प्रतीक चिन्ह एवं हैंड बैग देकर सम्मान किया गया। साथ ही जनाब दीवान शाद अली साहब तथा निज़ामुद्दीन अंसारी साहब (मुख्य संपादक, तहरीक-ए-इस्लाह साप्ताहिक उर्दू-हिन्दी) को भी शाल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

🔹 कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से

कार्यक्रम का शुभारंभ हाजी हाफ़िज़ मोहम्मद एहसान साहब द्वारा तिलावत-ए-कुरआन पाक से किया गया। तत्पश्चात नात खां जनाब बरकत उल्ला ने नात-ए-पाक पेश की।
मुख्य वक्ता हाजी हाफ़िज़ मोहम्मद एहसान साहब ने हज यात्रा के महत्व और धार्मिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

🔹 मुख्य अतिथि रफ़त वारसी का उद्बोधन

मुख्य अतिथि जनाब रफ़त वारसी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य हज कमेटी हज यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच संपर्क करें।

🔹 विशेषज्ञ प्रशिक्षण सत्र

मास्टर हज ट्रेनर हाजी इंजीनियर शेख शाहिद साहब (नागपुर) ने उमराह, हज और मदीना मुनव्वरा की संपूर्ण प्रक्रिया, नियम एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।

🔹 जिले व पड़ोसी जिलों के 150 से अधिक यात्री हुए शामिल

इस प्रशिक्षण शिविर में सिवनी जिले सहित छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जिलों से आए लगभग 150 से अधिक हज यात्रियों ने भाग लिया।

🔹 आयोजन समिति का योगदान

कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन हाजी मोहम्मद साबिर खान (मास्टर हज ट्रेनर) ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में सेंट्रल इंडिया खादिम-उल-हुज्जाज कमेटी सिवनी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल वाहिद समर (मुन्ना भाई) सहित
सदस्यों — हाजी मोईन,

हाजी नईम, हाजी अहमद,

समीर अहमद,

अकबर अली,

हाजी रफीक लखनादौन, हाजी फिरोज,

अफरोज,

हमीद,

हाजी समीर,

फिरोज भाई (प्रवक्ता),हाजी इरफान उल हक,

सोहेल हैदरी,अरशद हैदरी,

अब्दुल हबीब टेलर,

हाजी सलीम,हाजी असलम मनिहार, हाजी यूसुफ (तन्नू कबड्डी),

शकील रोड लाइंस,

हाजी असलम अंसारी, हाजी इमरान,

सफदर शाह, हाजी फिरोज आदि का विशेष योगदान रहा।

https://www.etvbharat.com/hi/!state/dr-irfan-ansari-held-review-meeting-regarding-preparations-for-haj-pilgrimage-jharkhand-news-jhs25051607274

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!