राजनीतिसिवनी

🪔 भाजपा सिवनी विधानसभा का दीपावली मिलन समारोह आज

जिलाध्यक्ष मीना बिसेन की अध्यक्षता में, सांसद भारती पारधी और विधायक दिनेश राय होंगे मुख्य अतिथि

Seoni 24 October 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सिवनी का दीपावली मिलन समारोह दिनांक 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 1:00 बजे से भाजपा जिला कार्यालय, सिवनी में आयोजित किया जा रहा है।

यह समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष  श्रीमती मीना बिसेन  की अध्यक्षता में तथा सिवनी–बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’  के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

🎊 उपस्थित रहेंगे पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के

  • समस्त पूर्व जिला अध्यक्षगण,

  • पूर्व सांसद एवं विधायकगण,

  • वर्तमान एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्षगण,

  • जिला व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यगण,

  • पार्षद व सरपंचगण,

  • तथा समस्त ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।

भाजपा परिवार इस अवसर पर दीपावली की शुभकामनाएँ साझा करेगा तथा संगठनात्मक एकता और पारिवारिक भाव को सुदृढ़ करने का संकल्प लेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!