मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

🪔 दीपावली पर्व से शुरू हुआ मडई मेलों का दौर

भाई दूज पर तकिया वार्ड में भरी पहली मडई, विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने की सपरिवार गोवर्धन पूजा-अर्चना

Seoni 22 October 2025

छपारा यशो:- क्षेत्र में दीपावली के उत्सव के साथ ही पारंपरिक मडई मेलों का आगाज हो गया है। नगर सहित आसपास के ग्रामों में दीपोत्सव के बाद भाई दूज के अवसर पर मडई मेला आयोजित किया गया। नगर के तकिया वार्ड में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य मडई का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और नगरवासियों ने पहुँचकर खरीदारी की।

मडई मेला छपारा: दीपावली के बाद शुरू हुआ मेलों का दौर, विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने की गोवर्धन पूजा
विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने सपरिवार गोवर्धन पूजा-अर्चना की

छपारा क्षेत्र में मडई मेले में सिंघाड़ा, पिंडी, चाट, मिठाइयाँ, खिलौने और घरेलू वस्तुओं की दुकानों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अहिरी नृत्य कला ने कार्यक्रम में लोक-संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए व्यापारियों ने अपने स्टॉल लगाए, जिससे पूरा मेला उत्सवमय वातावरण में डूबा रहा।

वहीं दूसरी ओर, क्षेत्रीय एवं केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा अपने वरिष्ठजनों और परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न की। विधायक ने इस अवसर पर समाज में एकता, सादगी और पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण का संदेश दिया।

https://www.etvbharat.com/hi/!state/balaghat-madai-fair-inaugurated-foreigners-visit-fair-madhya-pradesh-news-mps24111700788

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!