बालाघाट

अकालातीत ऋण की 100 प्रतिशत वसूली है जरूरी, दो शाखाओं की मीटिंग का हुआ आयोजन

अकालातीत ऋण की 100 प्रतिशत वसूली है जरूरी, दो शाखाओंजेएसके बैंक द्वारा समीक्षा बैठक ली गई अकालातीत ऋण की 100 प्रतिशत वसूली है जरूरी, दो शाखाओं की मीटिंग का हुआ आयोजन - Seoni News की मीटिंग का हुआ आयोजन
3 मार्च 2023
बालाघाट यशो:- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट अंतर्गत आने वाली शाखा कटंगी, तिरोड़ी के कर्मचारियों की बैठक 3 मार्च 2023 को डा. गिरीश कुमार मिश्रा कलेक्टर व बैंक प्रशासक के मार्गदर्शन में आर.सी. पटले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएसके बैंक द्वारा समीक्षा बैठक ली गई।
इस दौरान श्री पटले ने शाखा कटंगी की समीक्षा में पाया कि उनके द्वारा प्रस्तुत जानकारी का प्रस्तुतिकरण आशाअनुरूप नही होने के कारण गहरी नाराजगी जताते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी के साथ श्री पटले ने कहा कि सभी पैक्स को बहुउद्देशीय बनाए जाने को लेकर कारगर कदम उठाए जा रहे है, माइक्रो एटीएम की कार्यवाही जारी है। इस अवसर पर राजेश नगपूरे फील्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री पटले ने शाखाओं के कर्मचारियों से वन टू वन विषयवार जानकारी ली जाकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि खरीफ अकालातीत ऋण की 100 प्रतिशत वसूली 28 मार्च 2023 तक पूर्ण करे। इस हेतु किसानों से मिलकर उन्हें सफल प्रयास करे।
श्री पटले ने कहा की वसूली की राशि समिति के वसूली खाते में ही रखा जाए यदि वसूली की राशि को सेविंग में रखा जाता है तो वह नियमो के विरुद्ध होता है।
श्री पटले ने कहा कि संस्था के खाते में जो भी लेन देन किया जाता है उसका मैसेज शाखा प्रबंधकों को पहुंचना चाहिए। समीक्षा बैठक में ए. के. रामटेके, जय कुमार नदनवार, पी.सी. चौहान, महेश मानेश्वर और शाखा तिरोड़ी अंतर्गत समितियो के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button