आचार्यो की सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन समारोह संपन्न
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित सरस्वती उ.मा.विद्यालय में कार्यरत प्रमोद सोलंकी एवं श्रवण वर्बे के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सेवा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। विद्याभारती महाकोशल प्रांत के प्रांत सह सचिव विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी के मुख्य अतिथ्य एवं विद्याभारती सिवनी के जिला सचिव विनीत अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज मर्दन त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, डॉ.शांतनु शर्मा सहसचिव, प्रो.डॉ.आशुतोष गौर, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव मंचासीन रहे। वीणापाणी मॉ शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से आयोजन का शुभारंभ हुआ। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत कृष्णमुरारी दुबे,श्री महेश प्रसाद चौबे एवं शिवांशु गठोरिया द्वारा किया गया। सेवानिवृत्त आचार्य प्रमोद सोलंकी एवं श्रवण कुमार वर्बे का शाल-श्रीफल एवं स्मृति स्वरूप राशि भेंट द्वारा मंचासीन अतिथियों द्वारा स्वागत एवं सेवा अभिनंदन किया गया।
दीर्घसेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे श्री सोलंकी एवं वर्बे जी के विषय में आचार्य परिवार द्वारा अनेक खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए गए। श्रीमति सुधा दुबे, श्रीमती वीणा पाण्डे, महेश चौबे, शिवांशु गठोरिया एवं वर्तमान पाली प्रभारी श्रीमती शुंभागी पटेवार दीदी द्वारा भावपूर्ण विचार रखे गए, जिससे सारा वातावरण भाव विहव्लतापूर्ण हो गया।
मंचासीन अतिथियों द्वारा उपरोक्त अवसर पर अपने विचार रखते हुए दोनो सेवानिवृत्त आचार्यो के भावी जीवन के लिए मंगल कामनाएॅ देते हुए उनके श्रेष्ठ कार्यकाल के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उसे अनुकरणीय एवं नई पीढी के मार्गदर्शक बताया। उक्त विदाई समारोह का संचालन व्याख्याता प्रकाश गुप्ता जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही।




