क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

 आबकारी विभाग के  छापे में चार आपराधिक प्रकरण कायम,  पौने चार लाख की शराब व लाहन जप्त

सिवनी यशो:-आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश राज्य में अवैध शराब के प्रचलन पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश के पालन में *कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन* के नेतृत्व एवं सहायक आयुक्त आबकारी  शैलेश जैन के निर्देशन में आबकारी विभाग के सिवनी मंडल के उत्तर वृत्त में बरघाट क्षेत्र में सघन छापामार कार्यवाही की गई है । आबकारी विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि बरघाट क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में नाले के निकट बहुत से व्यक्तियों के द्वारा अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे चलाए जा रहे हैं और काफी अधिक मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं जिससे काफी जन हानि होने की आशंका रहती है । अत: आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को प्रात: 06 बजे आबकारी विभाग द्वारा ग्राम मोहगांव में छापामार कार्यवाही की गई और अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए हैं । 
 आबकारी विभाग के  छापे में चार आपराधिक प्रकरण कायम,  पौने चार लाख की शराब व लाहन जप्त - Seoni News
नाले के किनारे अनेक स्थानों में छुपाकर रखे गए प्लास्टिक के ड्रमों में भारी मात्रा में सड़ा हुआ महुआ लाहन बरामद हुआ जिसे आबकारी विभाग की टीम के द्वारा नष्ट किया गया है और अवैध कच्ची शराब बनाए जाने पर रोक लगाई गई है । ग्राम मोहगांव में छापामार कार्यवाही करने के बाद आबकारी विभाग की टीम के द्वारा ग्राम जैवनारा में सीताराम नेवारे आत्मज लालचंद  उम्र 42  वर्ष एवं  ग्राम खूंट में नवीन कुमार टेकाम आत्मज कामता प्रसाद  उम्र 25  वर्ष तथा ग्राम बोरी कलां में कमलेश्वर कोसरे आत्मज रघुनाथ  उम्र  47 वर्ष  के ठिकानों  में छापा मारकर उनके कब्जे से अवैध  शराब बरामद कर उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 (1) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है । 
 कार्यवाही में आबकारी उत्तर वृत्त की प्रभारी अधिकारी सुश्री खुशबू प्रिया मरावी आबकारी उप निरीक्षक द्वारा एक अज्ञात एवं तीन ज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कुल चार आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं । कार्यवाही में कुल लगभग 48 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 3600 किलोग्राम महुआ लाहन , 4 बोतल पॉवर कूल बीयर , 4 पाव अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल एवं 8 पीएम बरामद कर जप्त किया गया है । आज की कार्यवाही में जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 3,75,000 /- रुपए* है । आज की छापामार कार्यवाही में आबकारी सिवनी मंडल के वृत्त उत्तर एवं  वृत्त दक्षिण का समस्त कार्यपालिक स्टॉफ शामिल रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!