छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

कांधों पर कांवड़, कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर निकले कांग्रेसजन

शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंची कांवड़ यात्रा, भगवान भोलेनाथ का किया अभिषेक

छिंदवाड़ा कांवड़ यात्रा – कांग्रेसजनों की भव्य कांवड़ यात्रा, मां नर्मदा के जल से भोलेनाथ का अभिषेक

Chhindwara 25 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को छिंदवाड़ा में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांधों पर कांवड़ और उसमें जीवनदायिनी मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर कांग्रेसजनों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा सिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंची, जहां मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया।

कांवड़ यात्रा के आयोजन से पूर्व ईएलसी चौक स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन एवं कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्रीश्री मां भगवती देवी जागरण परिवार द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश की आराधना के साथ हुआ। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के पूजन के साथ मां नर्मदा के पवित्र जलकुंडों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ढोलक, मंजीरों एवं अन्य वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इस दौरान राजीव भवन परिसर जय श्रीराम और हनुमान जी महाराज के जयघोष से गूंज उठा।

जगह-जगह हुआ कांवड़ यात्रा का स्वागत

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय के सामने से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और आमजन ने स्वागत किया। यात्रा के साथ श्रद्धालु लगातार जुड़ते गए और पातालेश्वर धाम पहुंचते-पहुंचते इसका स्वरूप भव्य हो गया।

पूरे मार्ग में भगवान भोलेनाथ, जय श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया तथा मां नर्मदा के पवित्र जल का पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंचने पर कांवड़ यात्रियों ने मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ कांवड़ यात्रा का समापन हुआ। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

आयोजन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी, धर्मेन्द्र सोनू मागो, पप्पू यादव, समन द्विवेदी सहित महिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी-कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों, अनुसांगिक संगठनों, मोर्चों, ब्लॉक एवं उपब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

10 साल से जर्जर सड़क पर फूटा आक्रोश, विद्यार्थियों ने लगाया जाम

श्रावण में शिवमय हुआ सिवनी, सातवें दिवस गूंजी धर्म, संस्कार और सद्भाव की अमृतवाणी

बैगा अंचल में मौतों से मचा हड़कंप, फिरोज खान बोले- बैगा विकास का पूरा हिसाब दे सरकार

302 के मामले में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

https://youtu.be/qUUA0huRzTs?si=wMfKpVn7JlvKI556

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button