सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

छपारा में ईद-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल; दिखी भाईचारे की मिसाल

हजारों अकीदतमंद हुए शामिल, नागरिकों ने मिष्ठान, फल, खजूर और शरबत बांटकर पेश की भाईचारे की मिसाल

छपारा में ईद-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, जगह-जगह हुआ शानदार इस्तकबाल

Seoni 27 August 2026
सिवनी / छपारा यशो:- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब (स.अ.व.) की यौमे पैदाइश के मौके पर मनाया जाने वाला ईद-मिलादुन्नबी का पर्व छपारा में इस वर्ष भी अकीदत, उल्लास और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल पैदल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

छपारा में ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया विशाल जुलूस
छपारा में ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले जुलूस का नागरिकों ने जगह-जगह इस्तकबाल किया।

अखाड़ा चौक से शुरू हुआ जुलूस

ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाला गया पैदल जुलूस दोपहर करीब 2:30 बजे अखाड़ा चौक से शुरू हुआ। अकीदतमंद नारे-ए-तकबीर और नारे-ए-रिसालत लगाते हुए अदब और एहतराम के साथ जुलूस में शामिल हुए।

जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर तकिया वार्ड, बाजार चौक, लोधी वार्ड और बस स्टैंड होते हुए संजय कॉलोनी पहुंचा। यहां अकीदतमंदों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने सामूहिक रूप से लंगर ग्रहण किया। इसके बाद जुलूस पुनः अखाड़ा चौक पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

जगह-जगह नागरिकों ने किया इस्तकबाल

ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस का शहरवासियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। नागरिकों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को मिष्ठान, फल, खजूर, शरबत और ठंडा पेयजल वितरित किया।

इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की तस्वीर भी देखने को मिली। नागरिकों द्वारा जुलूस का स्वागत कर आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों से भी पहुंचे लोग

कार्यक्रम में छपारा शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान छपारा पुलिस प्रशासन और नौजवान कमेटी के युवाओं का विशेष सहयोग रहा।

पुलिस प्रशासन एवं आयोजन से जुड़े युवाओं की व्यवस्थाओं के चलते जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना देखने को मिली।

यह भी पढ़े:-

जबलपुर बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब, 475 करोड़ से अधिक की टैंक ओवरहॉल परियोजना का शुभारंभ

कलेक्टर का छापा, खुली व्यवस्थाओं की पोल!

बंद कमरे में बवाल, बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म! सर्किट हाउस में ‘हिस्सेदारी’ के हिसाब पर सत्तापक्षी पार्षदों में तकरार

आदिवासी भूमि मद परिवर्तन के विरोध में ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/siwan/eid-milad-un-nabi-procession-celebrations

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button