सिवनी 04 अप्रैल 2023
सिवनी यशो:- सिवनी नगरीय क्षेत्र में भारी अव्यवस्थाओं को लेकर आमजन बहुत अधिक आक्रोशित है सिवनी नगर पालिका परिषद में किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं होने से नगर के आमजन अपना आक्रोश पार्षदों पर निकालते है आमजनता की समस्याओं से भाजपा पार्षद दल सिवनी नगरपालिका को कई बार अवगत भी करा दिया गया है परंतु नगर पालिका द्वारा कोई सुधार नहीं किया जा रहा है । परिषद की अकर्मण्यता से परेशान होकर भाजपा पार्षददल आगामी 07 अप्रैल दिन शुक्रवार को नगरपालिका परिषद के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।
भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया सहित भाजपा के समस्त पार्षदों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा है पत्र में कहा गया है कि नगर के विभिन्न वार्डो में ग्रीष्मकाल के पूर्व से ही पेयजल संकट की समस्या के कारण नगर की जनता परेशान है मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी को 22 फवरी को पत्र सौंपा गया और पेयजल संकट किन स्थानों पर है इसकी जानकारी भी दी गयी परंतु आज दिनांक तक कोई सुधार नहीं होने से जनता से निर्वाचित पार्षद परेशान है और उन्हें जनहित में आंदोलनात्मक रवैया अपनाना पड़ रहा है । भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने प्रेस जानकारी देते हुये बताया कि सिवनी नगर पालिका परिषद में कोई नियंत्रण नहीं है पूरा नगर पेयजल आपूर्ति सही नहीं होने से परेशान है तो वहीं अनेक ऐसी समस्याएँ है जिनके निराकरण के प्रति नगर पालिका परिषद गंभीर नहीं है और नपा के इस लापरवाह रवैया के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हम सभी पार्षद 07 अप्रैल को नपा के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे ।




