खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए संघ ने दिए दो नए टेबल

5 से 8 सितंबर तक होगी जिला चैंपियनशिप, निर्माणाधीन टेबल टेनिस हॉल में होगा आयोजन

छिंदवाड़ा जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 5 सितंबर से, संघ ने दिए 2 नए टेबल

Chhindwara 25 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिला टेबल टेनिस संघ की बैठक में जिला चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने चैंपियनशिप के लिए दो नए टेबल प्रदान किए, जिनकी अनुमानित लागत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, खेल विभाग की ओर से भी जिले को तीन नए टेबल उपलब्ध कराए गए हैं।

जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 5 से 8 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में निर्माणाधीन टेबल टेनिस हॉल में सद्भावना क्लब के सहयोग से किया जाएगा। चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह है।

जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि संघ की नई कार्यकारिणी का गठन 20 सितंबर को किया जाएगा। इसमें जिले के सभी पंजीकृत क्लबों के खिलाड़ी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिले में महिला एवं पुरुष वर्ग को मिलाकर करीब 300 खिलाड़ी टेबल टेनिस से जुड़े हुए हैं।

बैठक के दौरान सद्भावना क्लब की ओर से खिलाड़ियों की ओर से जिला टेबल टेनिस संघ को 20 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह, सचिव संजय ठाकुर, सद्भावना क्लब अध्यक्ष लोमेश जुनेजा, सचिव महेश शर्मा, गोविंद चौरसिया, शैलेश करमाकर, अवनीश दास गुप्ता, डीसी सोलंकी, रोहित शाह, नितिन बटाविया, अजय ठाकुर, रविंद्र नायडू, के.के. विश्वकर्मा, श्री चौहान सहित खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

इधर, सांसद बंटी विवेक साहू ने निर्माणाधीन टेबल टेनिस हॉल को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए खेल मंत्री से चर्चा की है। हॉल के पूरा होने से जिले के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :-

बरघाट जनपद अध्यक्ष आभा राहंगडाले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा

कलेक्टर नेहा मीना ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, CM हेल्पलाइन और जन-विश्वास अभियान की समीक्षा

जगह-जगह हुआ कावड़ियों का भव्य स्वागत

बेटियां पिता को हाथों में हल्दी लगाने का अधिकार अवश्य दें : महंत विपिन बिहारी दास

https://www.livehindustan.com/national/story-district-level-swimming-and-table-tennis-trials-scheduled-in-basti-201787598185811.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button