देश को गौराविंत करने के लिये भाजपा की सरकार लंबे समय तक आवश्यक – आलोक
बूथ विस्तार अभियान
में जिलाध्यक्ष पहुँच रहे शक्तिकेन्द्रों में
सिवनी 16 मार्च 2023
सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक अभियान -2 के तीसरे दिन गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने चमारी मंडल के शक्तिकेन्द्रों में चल रहे अभियान में शामिल होकर बूथ विस्तारक टोलियों के साथ प्रदेश द्वारा निर्धारित करणीकार्यो को संपन्न कराया एवं बूथ विस्तारक टोली के साथ बूथों पर बैठके ली ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने गुरूवार को चमारी मंडल के सभी शक्तिकेन्द्रों में चल रहे अभियान में जुटी बूथ विस्तारक टोली एवं बूथ समितियों के साथ बूथों पर बैठको में उपस्थित जनों से चर्चा करते हुये कार्यकर्ताओ से बूथ मजबूती के साथ 51 प्रतिशत वोट शेयर पर चर्चा की। श्री दुबे ने बूथ के कार्यकर्ताओ से कहा कि पार्टी ने बूथ जीता चुनाव जीता का मूलमंत्र दिया है। उन्होने कहा कि बूथ की मजबूती भाजपा की जीत सुनिश्चित करने वाली सबसे बड़ी ताकत है और यही पंच से प्रधानमंत्री तक भाजपा को जीत दिलाती है ।
भारत को विश्वगुरू बनाना ही हमारा लक्ष्य है। इसीलिए लंबे समय तक भाजपा की सरकार रहना चाहिए। इस कार्य में बूथ का सशक्तिकरण ही सबसे बेहतर कारगर उपाय और हमारी ताकत है । उन्होने कहा कि 14 मार्च से शुरू हुए अभियान में कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियो से संपर्क करने के लिये जुटे हुये है प्रदेश के सभी बूथों के साथ जिले में भी यह अभियान पूरी ताकत के साथ प्रारंभ किया है । श्री दुबे कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनकाल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचे है विकास के मामले में भाजपा ने जो किया है वह दूसरी सरकारों ने कभी नहंीं किया और जिसके स्पष्ट परिणाम दिख रहे है । विकास की गाथा गाती सुदूर अंचलों से लेकर महानगरों को जोडऩे वाली सड़के, 24 घंटे बिजली की उपलब्धता, सिंचाई क्षमताओं में वृद्धि, शिक्षा, स्वाथ्य के लिये हमारी सरकारों द्वारा किये गये कार्य किसानों के कल्याण के लिये बेहतर योजनाएँ देश का गौरव गान कर रही है सैन्य क्षमताओं में वृद्धि के साथ सेना का मनोबल भारत माता का यशगान कर रहा है । श्री दुबे ने कहा कि चलों बूथ की ओर नारे के साथ प्रारंभ अभियान सघन संपर्क का माध्यम है और हम सभी बूथो ंको डिजिटल करने की योजना को सफलता पूर्वक पूर्ण कर रहे है । इस दौरान उन्होने बूथ पर होने वाले करणीय कार्य भी विस्तार से बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने चमारी मंडल के केकड़ा, झिरी, देवगाँव, तिंसा, चमारी में बैठके ली इस अवसर पर अभियान के विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास मूर्ति, मंडल अध्यक्ष ओम राजपूत, सोशल मीडिया के जिला सह संयोजक मयुर परिहार, मंडल संयोजक रामदयाल ठाकुर, मेहताव सिंह ठाकुर धीरसिंह भलावी, देवलाल चौकसे, सत्यम चौकसे, सत्येंद्र सिंह, संतोष राजपूत, मिथिलेश चौकसे, योगेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र, दुर्गा ठाकुर, प्रमोद यादव, लोमकुमार, संतोष नागेश, राजाराम, शहजाद कुरैशी, संतराम विश्वकर्मा, राकेश धुर्वे, सोमनाथ, रामकृष्ण झारिया, संतोष यादव, नरेश यादव, फहीम अहमद, प्रदीप पाराशर, प्रदीप चौकसे राधेश्याम चंद्रवंशी, लेखराम चंद्रवंशी, कैलाश कुशवाहा, गुरूप्रसाद पाराशर, हरगोविंद, अभिषेक, रामप्रसाद, शिवकुमार, सरमन, प्रमोद बक्शी, शेख मुससु,भर्गा, तातु आहाके, सुनील तिलबोड़ी, सुनील अंकित, ध्यानसिंह, भगवतसिंह धनराज, सुनिल झारिया, राकेश पटेल, पवन ठाकुर, कौशल किशोर, दिनेश वसीम खान, कांतिभाई झाारिया, सहित मंडल एवं शक्तिकेन्द्र के प्रमुख बूथ विस्तारक, बूथ समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।





