मंडलासिवनी

नगर पालिका का साधारण सम्मेलन संपन्न, 42 प्रस्ताव पर हुई चर्चा

 नवागत  मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अध्यक्ष ने किया स्वागत
नगर पालिका सिवनी का साधारण सम्मेलन

नगर पालिका का साधारण सम्मेलन संपन्न, 42 प्रस्ताव पर हुई चर्चा - Seoni News
नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अध्यक्ष ने किया स्वागत
सिवनी यशो:- सिवनी नगरपालिका परिषद में साधारण सम्मेलन आहूत किया गया। सम्मेलन के पूर्व में नवागत मुख्यनगरपालिका अधिकारी राम कुर्वेती का नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, उपाध्यक्ष श्रीमती डाली अमित डागोर सहित समस्त पार्षदों द्वारा स्वागत किया गया। सिवनी-बालाघाट सांसद श्री ढ़ालसिंह बिसेन भी बैठक में उपस्थित रहें, श्री बिसेन ने नगरपालिका परिषद को 5 फायटर टेंकर देने को कहा, साथ ही नगझर से लेकर खैरीटेक मार्ग के लिये स्वीकृत राशि की जानकारी दी। परिषद में कुल 42 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गयी। भैरोगंज रोड़ प्रतिमा विर्सजन घाट पर भगवान झूलेलाल के नाम, गुरूनानक वार्ड में परियोजना कार्यालय के सामने गुरूनानक देव के नाम से प्रवेश द्वार एवं नामकरण, हिन्दी मेन बोर्ड स्कूल के पास अहिंसा द्वार का निर्माण, एम.एल.बी.वार्ड में मोक्षधारम शेड का निर्माण, कबीर वार्ड मंडला रोड में सामुदायिक भवन एवं गार्डन निर्माण, योजना अमृत-2.0 में स्पेशल ट्रांच जल संरचनाओं का उन्नयन कार्य के अन्तर्गत दलसागार तालाब लागत राशि 90 लाख रू., मठ तालाबा राशि 65 लाख रू.की कार्य योजना स्वीकृत हुई। कबीर वार्ड में काम्पलेक्स निर्माण, भगतसिंह वार्ड, कबीर वार्ड, महामाया वार्ड में आर.सी.सी.नाला निर्माण हेतु निविदा दर 2.01 प्रतिशत कम, आजाद वार्ड में सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु स्वीकृत राशि 48 लाख रू., कार्याकल्प अभियान अंतर्गत सड़को के मरम्मत(डामरीकरण) सुदृणीकरण कार्य, कबीर वार्ड में नाला एवं बाउंड्रीवाल निर्माण, मेजरध्यानचंद वार्ड में हिन्दी मेंन बोर्ड स्कूल के सामने नगरपालिका के स्वामित्व की भूमि पर बाउंड्री तक काम्पलेक्स निर्माण, शही वार्ड में अवैध भूमि से कब्जा हटाकर व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण, अस्थायी दखल, फीस वसूली, प्रायवेट बस स्टेंड वाहन पार्किंग वसूली,, बबरिया घास बीट कृषि कार्य हेतु, ठेके पर दिया जाना, कचरा संग्रहण, नये टीपर वाहन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण किये जा रहें कार्य हेतु क्यूआर कोड न्यूनतम दर स्वीकृति, समस्त सफाई कर्मचारी, वाहन चालकों को जी.पी.एस. आधारित कार्ड लागू किये जाने के संबंध में प्राप्त न्यूनतम दर, नवीन विधुत वाहन क्रय किये जाने हेतु न्यूनतम दर की स्वीकृति हेतु, बंडोल फिल्टर प्लांट में डिस्ट्रीब्यूशन पेनल कन्ट्रोल के साथ क्रय किये जाने के संबंध में, नगरपालिका के विभिन्न अनुपयोगी सामाग्री की नीलामी, हाई मास्ट लेम्प क्रय किये जाने के संबंध में, आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची एवं मतदान केन्द्र नगरपालिका चुनाव की तरह 24 वार्डो के अनुसार कराये जाने का निर्णय, 28/10/2022 परिषद का साधारण समिल्लन प्रस्ताव क्रं.3 पर पुर्नविचार, नगरपालिका क्षेत्र में अविकसित कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने एवं भवन निर्माण अनुमति देने, गौशाला निर्माण, अम्बेडकर वार्ड में प्रवेश द्वार एवं बाल्मिकी चैक का नामकरण, नगर में गरीबो को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा देने हेतु मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने हेतु, उक्त सभी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रस्ताव क्रं.-10 में मॉडल रोड डिवाईटर में स्ट्रीट लाईट, नवीन पोल स्थापना, ठेका निरस्तीकरण, प्रस्ताव क्रं-24 में शुक्रवारी एवं भैरोगंज में खाली दुकानों के नीलामी किया जाना, प्रस्ताव क्रं-25 में लीज नवीनीकरण एवं नामांतरण, क्रय विक्रय गये प्रकरण, इन तीनों प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अगली बैठक के लिये बढ़ा दिया गया। प्रस्ताव क्रं. 41-जिले को विकास की सौगात देने वाली पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री विमला वर्मा जी की प्रतिमा डूण्डासिवनी चैक में स्थापित प्रस्ताव कं-42 पूर्व त्रिविभागीय मंत्री स्व. ठा. हरवंशसिंह जी की प्रतिमा सर्कित हाउस चैक में स्थापित करने, इन दोनों प्रस्ताव में कांग्रेस एवं भाजपा पार्षदों में सहमति न बनने के कारण वोटिंग से 11-9 के मत से प्रस्ताव पास किया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान ने कहा कि हम सभी धर्मो का सम्मान करते है कोई भी धर्म गुरूओं के नाम पे यदि किसी चैक चैराहे का नामकरण के लिये परिषद में सुझाव आते है परिषद को सहर्ष स्वीकार है। नगरपालिका अध्यक्ष श्री शफीक खान एवं मुख्यनगरपालिका अधिकारी ने उपस्थित सभी पार्षदों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button