क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी को जमानत मिलने पर भड़की महिलाएं

एसपी ऑफिस में ग्रामीणो ने जताया विरोध
महिलाओं ने की आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग
मंडला 15 मार्च 2023
मंडला यशो: – लगातार मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएँ सामने आ रही है और मध्यप्रदेश में भी इस प्रकार की घटनाओं में कमी नहीं है । दुराचारियों में पुलिस का खैफ भी दिखाई नहीं देता पिछले दिनों आदिवासी जिला मंडला के बम्हनी थाने के अंतर्गत एक गांव में नाबालिक बालिका के साथ 16 वर्षीय नाबालिक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था । जिस पर परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। चूंकि आरोपी नाबालिग था इसलिए उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया और 8 दिन बाद उसे जमानत मिल गई।

जिस कारण उस गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और एसपी ऑफिस के सामने आकर प्रदर्शन करने लगे और आरोपी की पुन: गिरफ्तारी की मांग करने लगे और इस मांग को लेकर उन्होंने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं भी आई थी और उन्होंने एसपी ऑफिस के सामने ही धरना दे दिया तथा नाबालिक के प्रति न्याय की मांग करने लगी।

इस मामले पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि जमानत को निरस्त करने के लिए आवेदन दिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी इस आश्वासन को मिलने के बाद ग्रामीण माने और धरना समाप्त कर गांव लौट गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button