छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापार

प्लसेमेन्ट ड्राईव शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिवनी में 12 अप्रैल को

सिवनी 06 अप्रैल 23/

सिवनी यशो: प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि सीआईआई स्किल ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा द्वारा बुधवार 12 अप्रैल 23 को प्रात: 10.30 बजे से संस्था में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राईव कैंपस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मारूती सुजुकी इंडिया लिमेटेड द्वारा फोर व्हीलर मैकेनिक (वेतनमान 15000 से 22000 प्रतिमाह) 18 से 22 वर्ष के 10वी, आईटीआई (एनसीवीटी) फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, वेल्डर एवं इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से उत्तीर्ण छात्र भाग ले सकते हैं। इसी तरह सपूरजी पालोंजी कॉन्स्ट्रेक्शन लिमि.मुम्बई द्वारा 12वी मैथ्स, आईटीआई सर्वेयर और ड्राफ्टसमेन सिविल उत्तीर्ण (वेतनमान 18500 से 22000 प्रतिमाह)  18 से 25 वर्ष आयु के (सिर्फ पुरूष अभ्यार्थी) अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 4 पासपोर्ट साईज फोटो, बायोडाटा सहित समस्त प्रमाण पत्रों की 2 – 2 फोटो प्रति लेकर उक्त दिनांक एवं समय में संस्था में लिखित परीक्षा/  साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इस हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अभ्यार्थियों को कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9584277724 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button