मध्यप्रदेशदेश विदेशधर्म

‘बहनों के सम्मान से खिलवाड़ किया तो भारी कीमत चुकानी होगी’, रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर सेना के शौर्य को किया नमन, बोले—महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश का सर्वांगीण विकास संभव

CM Mohan Yadav Raksha Bandhan – CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- बहनों के सम्मान से खिलवाड़ किया तो भारी कीमत चुकानी होगी

Bhapal 29 August 2026
भोपाल यशो:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिला सम्मान, सशक्तिकरण और देश की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिलने पर ही समाज और देश का सर्वांगीण विकास संभव है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए सेना के शौर्य और पराक्रम को देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष देश की बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने का दुस्साहस करने वाले दुश्मनों को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।

 बहनों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की बहनों के सम्मान और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि सेना ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

पुलिस भर्ती में महिलाओं को वरीयता

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस भर्ती में भी महिलाओं को वरीयता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश के विकास में उसकी आधी आबादी की अहम भूमिका होती है। महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का मंच मिलने से परिवार, समाज और देश मजबूत होता है।

 युवाओं के लिए नई भर्तियों का मार्ग प्रशस्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर उपलब्ध कराने के साथ युवाओं के लिए नई भर्तियों का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें और प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़े।

सिंहस्थ की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ को लेकर अधोसंरचना और अन्य आवश्यक विकास कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि आने वाले बड़े धार्मिक आयोजन के लिए उज्जैन को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक ओर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं महिला सम्मान, राष्ट्रीय सुरक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों को सरकार की प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए अपना संदेश दिया।

यह भी पढ़े :-

नक्सलवाद से निपटकर विकास की राह पर बालाघाट, जनजातीय अंचल में पहुंचे CM मोहन यादव

भुजलिया: प्रकृति की पूजा से लेकर वीरता के विजयगान तक

प्राकृतिक खेती से आय बढ़ा रहे किसानों के खेत पहुंचे कलेक्टर-एसपी, मेड़ों पर भी हो रहा बहुफसली उत्पादन

“आपके प्रमोशन के साथ मेरा इमोशन जुड़ा है”: CM मोहन यादव का ऐलान- अब साल दर साल नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पदोन्नति

https://dprcg.gov.in/post/1787403084/रायपुर-रक्षाबंधन-पर-बहनों-के-सम्मान-और-सशक्तिकरण-का-संदेश-दे-रही-विष्णु-भैया-की-सरकार

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button