छपारा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, E-20 पेट्रोल पर भी जताया विरोध
Seoni 27 August 2026
सिवनी / छपारा यशो:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी के मार्गदर्शन में बढ़ती महंगाई के विरोध में छपारा में कांग्रेसजनों ने बस स्टैंड पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने शक्कर, E-20 पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, बिजली बिल सहित रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर नियंत्रण की मांग उठाते हुए सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी जाहिर की।
रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों पर सवाल
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। खाद्य सामग्री से लेकर पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और बिजली के बिलों में बढ़ते खर्च ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेस ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब साहू, पूर्व विधायक रमेश चंद जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश चौहान, चमारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रभात ठाकुर, छपारा नगर अध्यक्ष ठाकुर सुरजीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर श्रीवास्त्री, रानू जैन, बखारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश परते, अंकित गोलू ठाकुर, श्याम सुंदर अवड़िया, प्रदीप श्रीवास्तव, अंकुर सेंगर, नितिन जैन, राजकांत सिंह ठाकुर, सुरेंद्र भारती, राघवेंद्र सिंह बघेल, सतेंद्र ठाकुर, अंबर पॉटर, कासिम अंसारी, साजिद खान, नयन अवड़िया, कन्हैया डेहरिया, धीरन सिंह उइके, घनश्याम सल्लाम, सुनील उइके, विनोद गज्जाम, जानकी ऊटी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने कहा कि महंगाई के मुद्दे को लेकर पार्टी आगे भी आम जनता की आवाज उठाती रहेगी।
यह भी पढ़े:-
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बाजार में बांटी शक्कर
ओंकारेश्वर में आज भव्य पंचायतन मंदिर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
जबलपुर बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब, 475 करोड़ से अधिक की टैंक ओवरहॉल परियोजना का शुभारंभ



