छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

माता को देवता मानने वाले बनो अर्थात “मातृदेवोभव”

मातृधाम के पाटोत्सव में मां भगवती का विशेष पूजन कर जगद्गुरु जी का किया गया पावन स्मरण

सिवनी 03 मई 2023

माता को देवता मानने वाले बनो अर्थात "मातृदेवोभव" - Seoni Newsमाता को देवता मानने वाले बनो अर्थात "मातृदेवोभव" - Seoni News
सिवनी यशो:- हमारे पार्थिव शरीर की जन्मदात्रि उन्हीं का एक अंश है। अंबा की भक्ति से ही जगदंबा की भक्ति प्राप्त की जा सकती है। हम उनमें आद्य शक्ति का दर्शन करके आध्यात्मिक शांति तथा भौतिक सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। माता हमारी देवता है। श्रुति कहती है “मातृदेवोभव” अर्थात माता को देवता मानने वाले बनो। उक्त संदेश मातृधाम की स्थापना पर हम सबके परमाराध्य भगत्पूज्यपाद धर्मसम्राट् अनन्तश्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज पर व्यक्त कर शुभाशीर्वाद प्रदान किया था ।

माता को देवता मानने वाले बनो अर्थात "मातृदेवोभव" - Seoni News
उक्त जानकारी देते हुये धर्मवीर अजित तिवारी ने सिवनी जिले के छिन्दवाड़ा रोड में स्थित कातलबोड़ी ग्राम भगवत्पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की परमाराध्या जगद्धात्री भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी एवं जन्मद्धात्री पूज्यनीया माताश्री गिरिजा देवी की स्थापना से यह पुण्यधरा अत्यंत वंदनीय हो “मातृधाम” से प्रसिद्ध हुई। मातृधाम की पुण्य धरा आज समस्त सनातनी जनमानस के लिये आस्था, विश्वास के साथ श्रद्धा का महान केन्द्र है। यह श्री विद्या का महाशक्ति पीठ है। धर्मसम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के शुभाशीर्वाद पाटोत्सव 30 अप्रैल 2023 रविवार “वैशाख शुक्ल दसमीं ” मातृधाम में वैदिक विधि विधान से मनाया गया । इस अवसर पर मां भगवती श्रीमाता ललितेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी का विशेष पूजन, सहस्त्रार्चन एवं भगवान ललितेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक, सहस्त्रार्चन किया गया मां भगवती श्रीमाता सायंकालीन 108 घृतदीपों से महाआरती की गयी। इस अवसर पर श्रीगुरुचरण पादुकाओं का पूजन गुरु कर पावन स्मरण किया गया । गुरु परिवार की ओर से प्रशांत तिवारी, अनादि मिश्रा, शमशेर सिंह सैनी, ईश्वरीलाल सनोडिय़ा,गोविन्द प्रसाद भार्गव, जगन्नाथ सनोडिय़ा, सीताराम सनोडिय़ा, घनश्याम पटेल, संजय तिवारी,संतराम पटेल, श्री भरतलाल सनोडिय़ा, वि_ल पटेल, परसराम सनोडिय़ा, रज्जन पटेल,श्रीमती निर्मला लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, श्रीमती अनुसुइया सनोडिय़ा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने तथा सभी मातृधामवासी व अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे । पाटोत्सव के अवसर पर भण्डारा, महाप्रसाद वितरण किया तथा जस- भजनों का क्रम अनवरत चलते रहा। हो माँ भगवती का पूजन अर्चन कर श्री गुरुचरण पादुकाओं का पूजन कर पावन स्मरण किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button