मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव सिवनी होकर सड़क मार्ग से पहुँचेंगे बालाघाट
सिवनी जिले के अनेक स्थानों पर किया जायेगा स्वागत, सिवनी नगर में रजवाड़ा लाँन के समीप प्रात: 11: 45 पर कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
सिवनी यशो:- प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव सोमवार 5 अगस्त को अपने बालाघाट प्रवास के दौरान सिवनी में रूकेंगे इस अवसर पर जिला भाजपा द्वारा उनके यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा दी गई।
श्री दुबे ने बताया कि, मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव 5 अगस्त को बालाघाट जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने हेतु प्रात: 9:30 बजे जबलपुर से सिवनी होते हुए बालाघाट जाएंगे। इस दौरान जिले की सीमा पर धूमा बंजारी में प्रात: 10:00 बजे, नागन देवीरी बाईपास में 10:15 बजे, लखनादौन बाईपास में प्रात: 10:30 बजे, छपारा बाईपास में प्रात: 11:00 बजे, राहीवाडा( बंडोल) में प्रात: 11:30 बजे, सिवनी बाईपास में रजवाड़ा होटल के समीप दोपहर 11:45 बजे, बरघाट नगर में 12:15 बजे एवं धारना में दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया जाएगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, इस अवसर पर, भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री जी के आगमन मार्ग एवं स्वागत स्थलों पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, पूर्व सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर, सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, छपारा मंडल कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला महामंत्री जयदीप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष विजय उईके, अनिल गोल्हानी, विस. संयोजक राजेश पाराशर, नाहर पटेल, चंद्रकांत शर्मा, बंडोल मंडल स्वागत कार्यक्रम प्रभारी विस. संयोजक श्रीनिवास मूर्ति, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, सुमित राय, सिवनी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्वागत कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री अजय डागोरिया,गजानन पंचेश्वर, मंडल अध्यक्ष संजय पप्पू सोनी, अभिषेक दुबे, रामजी चंद्रवंशी, अनिल बघेल, बरघाट एवं धरना स्वागत प्रभारी जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, विस. प्रभारी डॉ. अभिजीत सिंह चौहान, श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती गोमती ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विवेक बिसेन, संजय राहंगडाले सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, जन प्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारी द्वारा किया गया है।






