छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलासिवनी

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन
26 मार्च 2023
सिवनी यशो:- – राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ सिवनी की दुर्गा प्रौढ़ व्यवसायी शाखा भैरोगंज द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में 1 दिवसीय निःशुल्क परामर्श और नैत्र शिविर का आयोजन किया गया। 26 मार्च को दोपहर 1ः00 बजे से 4ः00 बजे तक संपन्न हुए, इस निःशुल्क नैत्र शिविर में डॉ. ए.के. चंद्रवंशी नैत्र रोग विशेषज्ञ एवं देवाजी नैत्रालय जबलपुर के चिकित्सकों की टीम ने सैकेड़ो मराजों की जॉच और उपचार किया। मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु 18 मरीजो को जबलपुर भेजा गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमान आलोक दुबे अध्यक्ष भा.ज.पा., सतीश दुबे(चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि) एवं नितिन चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजेश उपाध्याय, सुभाष नंदनवार, शिव सोनकेशरिया, राजकुमारी बरमैया(पार्षद), लक्ष्मी नारायण सोकेसरिया, शिवकुमार दुबे, गोपाल कृष्ण ठाकुर, तरूण जैन, अमित तिवारी, नरेन्द्र ठाकुर, अमर सिंह राठौर, शाखा कार्यवाह पवन अवधिया एवं दुर्गा प्रौढ़ व्यवसायी शाखा के स्वंय सेवको का सराहनीय योगदान रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button