WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

 वनवासी ग्रामों में समग्र ग्राम विकास आधारित शिक्षा दे रहे एकल विद्यालय :संजय मालवीय  

  छिंदवाड़ा यशो:-  एकल अभियान अंचल छिंदवाड़ा के अंतर्गत आने वाले संच तामिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विगत 15 अक्टूबर  से नवीन अचार्यों का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा है जो आगामी 25 अक्टूबर तक चलेगा, इस दस दिवसीय वर्ग में संच तामिया, परासिया, जुन्नार देव, दमुआ  के 40 आचार्य भाई बहन सहित एकल अभियान के प्रशिक्षक सेवा व्रती कार्यकर्ता सम्मिलित हैं।     राष्ट्र्रीय गांधी शांति पुरस्कार प्राप्त एकल अभियान द्वारा समूचे देश के वनवासी एवं पिछड़े ग्रामों में एक लाख एकल विद्यालय एवं 72 हजार संस्कार केन्द्र संचालित हैं,  शिक्षा, आरोग्य, ग्राम विकास,जागरण एवं संस्कार शिक्षा रूपी पंचमुखी शिक्षा एवं पंचमुखी योजना का यह विश्व का सबसे बड़ा समाज सेवी संगठन है जिसका संचालन नगरीय  दानदाताओं, समाजसेवियों  नगर व ग्राम की समितियों के माध्यम से होता है। 
  इस समय छिंदवाड़ा अंचल में कुल 240 विद्यालय संचालित हैं एवं संच तामियां में 21 विद्यालय संचालित हैं। एकल अभियान में इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसमें अभियान के सेवा व्रती एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  वर्ग में आये  केन्द्रीय प्रचार विभाग प्रमुख  संजय मालवीय ने बताया कि यह अभियान समग्र ग्राम विकास की कल्पना पर आधारित है जहां पंचमुखी शिक्षा के रूप में गांव गांव में प्राथमिक शिक्षा ग्रामीण बच्चों के लिये एवं चार प्रकार की शिक्षा ग्राम वासियों के लिये होती है । 
  विगत दिनों अंचल समिति छिंदवाड़ा से ग्रामोत्थान योजना के अध्यक्ष जितेन्द्र शाह एवं अंचल समिति उपाध्यक्ष पूरन राजलानी का मार्गदर्शन उपस्थित आचार्यों को मिला, दस दिवसीय वर्ग में स्थानीय संच समिति के अध्यक्ष  गोपाल साहू सहित वनांचल सेवा प्रमुख उदयभान इंगले, विनोद अग्रवाल,वतन उपाध्याय, प्रतिभा सोनी, किरण बाजपेयी का विशेष योगदान रहा तथा सेवा व्रती कार्यकर्ताओं में अंचल छिंदवाड़ा के अभियान प्रमुख राजकुमार बट्टी, प्रशिक्षण प्रमुख संतराम ,संच प्रमुख धर्मेन्द्र, नरेश अहके एवं संच व्यास सोनम साहू की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!