छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनी

वृद्धाश्रम खुलना चिंता का विषय-दिनेश राय

एकल अभियान की दो दिवसीय कार्यशाला हुई आयोजित

सिवनी यशो:- एकल विद्यालय का काम जमीनी स्तर पर होता है जिस संस्था की जमीन नहीं होती वह संस्था ऊंचाई पर पहुंचकर लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते, एकल विद्यालय वनवासी समाज की आवाज है एकल विद्यालय और यह हमारी ताकत हैं, नेताओं को खुश करना इस संस्था का कभी उद्देश्य नहीं रहा क्योकि नेता भी इसी समाज से आते है अक्सर लोग कहते है कि विद्यालय की समस्याओं को जनप्रतिनिधी नही सूनते, हम यहा पर बता देना चाहते है कि यह संस्था राजनीति से परे रही हैं और बिना लाभ के सेवा भाव से काम करती रही है। सिमपेथी के साथ-साथ इंगपेथी भी होना चाहिए किसी के दु:ख में मार्ग दर्शन देता सिमपेथी है मगर किसी को चोट लगने पर अगर उस चोट का असर हम पर होता है तो वह इंमपंथी है ग्राम स्वराज जनता की आवाज है, जो इसके माध्यम से अच्छे जन प्रतिनिधि तैयार करती है। मंच छोटा होने पर कार्यक्रम में सफलता की गारन्टी होती है। उक्त उदगार अग्रवाल धर्मशाला में एकल विद्यालय अभियान की संभागीय बैठक में ग्राम स्वराज के प्रमुख संजय जैन ने व्यक्त किये।
इस अवसर पर एकल प्रशिक्षण के प्रमुख नवनीत कर्मा ने अपनी बात रखते हुये उपस्थित कार्यकर्ताओ के बीच बताया कि एकल विद्यालय में सात विषयों का अध्यापन कराया जाता है जिनमे भाषा, गणित स्वावलम्बन विज्ञान संस्कार शारिरिक स्वास्थ्य हस्तशिल्प शामिल है शीघ्र ही ई-शिक्षा का इसमें समावेश किया जा सकता है।
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय ने कहा कि- मेरा मानना है कि जब हम जनप्रतिनिधि वन जाते है तो हमारे मन में सेवा का भाव होना चाहिए, और सेवा के फलस्वरूप सरकार से मिलने वाला वेतन बन्द होना चाहिए क्योकि सेवा का कोई मूल्य नहीं होता, मुझे मालूम है कि एकल विद्यालय में दिये जाने वाली शिक्षा धार्मिक तथा राष्ट्र को आगे बढाने वाले आयामों से जुड़ी होती है। मेरा मानना है कि देश में लगातार बढ़ रहे वृद्धाश्रम चिन्ता का विषय है क्योंकि वृद्धाश्रम समाज के लिए अभिशाप है।
इस कार्यक्रम के सूत्रधार डा सुनील अग्रवाल अध्यक्ष संभागीय महाकौशल प्रान्त, अतुल शाह गुप्ता प्रध्यक्ष प्रभाग संजय साहू महामौशल संभाग प्रमुख सुवोध जैन, संजय जैन, माहिला समिति की माँ डॉ. अनामिका अग्रवाल, आभा तिवारी अध्यक्ष महिला समिति अनिता मिश्रा, सुषमा चौधरी पश्चिम प्रभाग उपाध्यक्ष, नमित्ता अग्रवाल संगीता जैन दृष्टि जैन धवल तिवारी अनमोल अग्रवाल, अरुण कुमार ऋ षि जैन झनक तिवारी संजय शर्मा राकेश भालोटिया अनिल सनोडिया सखाराम बघेल राम किशोर हिरवाने आदि शामिल थे।
यह रहे उपस्थित
पश्चिम प्रभाग प्रमुख रमेशवर दयाल, धीरेन्द्र हरणे, प्रमुख आरोग्य प्रकल्प केन्द्र दिलीप वाडिया प्रमुख ग्राम उत्थान केन्द्र लखन दरवरे प्रमुख प्रभाग कार्यालय वीरेन्द्र वेदरे प्रमुख महाकौशल संभाग प्रताप जी प्रमुख राजस्थान संभाग वसन्त चौहान मध्यभारत संभाग एवं समस्त कार्यकर्ता शामिल थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button