छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सांदीपनि विद्यालय हर्रई में लगा जनविश्वास अभियान शिविर, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

विधायक कमलेश प्रताप शाह और कलेक्टर नारायन ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सांदीपनि विद्यालय हर्रई में जनविश्वास अभियान शिविर, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Chhindwara 27 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण के बाद सांदीपनि विद्यालय, हर्रई में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह एवं कलेक्टर नारायन ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं।

ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। इस पर विधायक एवं कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली और पात्रता एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का करें निराकरण

कलेक्टर श्री नारायन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों से प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्राप्त आवेदनों पर विभागीय स्तर से आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शासन और जनता के बीच मजबूत हो विश्वास

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करना तथा शासकीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जन-केंद्रित बनाना है।

अभियान के तहत प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीण अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकें और उनके निराकरण की प्रक्रिया को गति मिल सके।

इस दौरान एसडीएम अमरवाड़ा हेमकरण धुर्वे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े:-

राखियों से सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़; रक्षाबंधन पर महंगाई और मिलावट की दोहरी मार

वैनगंगा के उद्गम स्थल को पर्यटन केंद्र बनाने की कवायद, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

छह महीने से प्राचार्य की गैरहाजिरी? एक हजार विद्यार्थियों वाले विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹3.61 लाख की अमानक सामग्री जब्त

https://rashtriyahindimail.in/posts/122350

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button