छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हर्षोल्लास एवं आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली पर्व : विष्णुदत्त शर्मा

हर्षोल्लास एवं आपसी प्रेम के साथ मनाएं होली पर्व : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं को दी होली की शुभकामनाएं
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि होली पर्व भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसका हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। होली का यह पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने, जनसेवा के प्रति हमें समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। साथ ही समाज में समता, प्रेम और समरसता की भावना का विस्तार करता है। 
श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना परंपरागत हर्षोल्लास व आपसी प्रेम के साथ होली पर्व मनाएं। पावन पर्व को इको फ्रेंडली पर्यावरण संरक्षण के लिए गोबर से बने हुए कंडे और गौ कास्ठ से ही होली जलाएं। इस वर्ष होली का पर्व हमारे और प्रदेश की बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण इसलिए है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ‘लाडली बहना योजना’ की सौगात बहनों को दी है, इसलिए होली पर्व प्रदेश में दिवाली के रूप में मन रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व पर स्नेह के बंधन को मजबूत कर पर्व को सार्थक बनाना है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button