मध्यप्रदेशसिवनी

थाना डुण्डासिवनी की कार्यवाही, कत्लखाने जा रहे 04 गौवंश को तस्करों से करवाया मुक्त

 Seoni 22 March 2025

सिवनी यशो:- थाना प्रभारी किशोर बामनकर के नेतृत्व मे दिनाँक 21-22/03/25 की दरम्यानी रात थाना डूण्डासिवनी को जरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन क्रमांक MP 22 G 3848 द्वारा अवैध रूप से गौवंश का परिवहन किया जा रहा है थाना डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा नगझर बायपास में चैकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन क्रमांक MP 22 G 3848 जिस पर हरे रंग का नेट लगी दिखी जिसे हमराह स्टाफ की मदद से रोकने का प्रयास किया गया जो पिकअप वाहन का चालक पिकअप को न रोकते हुए चीचबंद, साल्हे, बम्होडी की ओर भागा जिसका पीछा स्टाफ व्दारा किया गया जो पिकअप का चालक अंधेरा का फायदा उठाकर पिकअप को साल्हे रोड बम्होडी चौक में पिकअप खडा करके भाग गया।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना डूण्डासिवनी द्वारा पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के द्वारा अवैध गौ तस्करो के विरूद्ध अभियान व कार्यवाही हेतु जारी दिशा निर्देशो के पालन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी श्रीमती पूजा पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन मे गोवंश तस्करी के विरोध में लगातारकार्यवाही की जा रही है ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के दौरान पिकअप की तलाशी लेने पर पिकअप के अंदर 04 नग मवेशी (गौवंश) एवं एक हीरो होंडा कम्पनी की लाल मो.सा. जिसका नं. CG 07-LF-8236 रखी होना पाया गया। जिन्हे मौके की कार्यवाही करते हुये गौवंश को गौशाला में सुरक्षित करवाया, जप्तशुदा पिकअप वाहन एवं मो.सा. थाना परिसर सुरक्षार्थ खडा करवाया तथा आरोपी अज्ञात के विरूध्द गौवंश वध प्रति.अधि. धारा 4,6/9 म.प्र. गौवंश वध प्रति. अधि.2004, 6,7,10 म.प्र. कृषक पशु परि.अधि., 11(1) (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधि. के तहत अपराध पंजीबध्द कर सुसंगत धाराओं के तहत विधिवत धाराओं में विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा एक पिकअप वाहन क्रमांक MP 22 G 3848 कीमत 3,00,000/- रुपये एवं एक हीरो होंडा कम्पनी की लाल मो.सा. क्र. CG 07-LF-8236  कीमती 15,000/- रुपये को जप्त किया गया है । इस कार्य में प्रआर शेखर बघेल, आर. सीताराम जावरे, आर. कृष्णकुमार भालेकर, आर. आशीष ठाकरे, आर. संजय की भूमिका सराहनीय रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!