108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ, रविवार को निकली भव्य शोभा यात्रा
Seoni 22 December 2024
सिवनी यशो:- आज 22 दिसंबर रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, बरघाट में विराट 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत विशाल जल कलश यात्रा एवं सद्गुरु ज्ञान ग्रंथ ज्ञान यज्ञ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा गायत्री शक्तिपीठ बरघाट से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सद्गुरु शिवालय होते हुए यज्ञ स्थल, विक्रम स्कूल के पीछे स्टेडियम ग्राउंड में पहुंची।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधक सम्मिलित हुए। सभी ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जागरूकता को मजबूत किया।
कल 23 दिसंबर सोमवार को प्रात: 06:00 बजे से: ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, प्रात: 08:00 बजे से 11:00 बजे तक: देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ, दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक: संगीत प्रवचन (विषय: “नारियों, जागो! स्वयं को पहचानो”) व शाम 05:00 से 06:00 बजे तक: कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक गायत्री शक्तिपीठ, बरघाट ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि इस दिव्य आयोजन में अधिक संख्या में उपस्थित होवे।



