शिव की नगरी सिवनी में शराबबंदी के समर्थन 11 हजार समर्थन हस्ताक्षर
Seoni 10 February 2025
सिवनी यशो :- सिवनी नगर को धार्मिक नगरी घोषित कर शासन सिवनी नगर में शराबबंदी करे इस मुहिम को सामाजिक युवाओं द्वारा मठ मंदिर से प्रारंभ किया गया है । इस मुहिम को प्रारंभ करने वाले युवाओं ने मठ मंदिर में बैठक कर 19 स्थानों को धार्मिक क्षेत्र घोषित कर शराब बंदी किये जाने के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव को धन्यावाद ज्ञापित किया और कहा कि सिवनी नगर भी धार्मिक आस्था का केन्द्र है यहाँ बड़ा धार्मिक महत्व आदि शंकराचार्य जी के सिवनी नगर के मठ में रूकने का इतिहास है । ब्रह्मलीन पूज्य शंकराचार्य स्वामी जगद्गुरू स्वरूपानंद जी महाराज की जन्म स्थली और प्रिय जिला है ।
सामाजिक युवाओं द्वारा नगरी सिवनी में भी शराब बंदी के समर्थन में 11000 नागरिकों के हस्ताक्षर के अभियान की शुरूआत मठ मंदिर सिवनी से प्रारंभ की गयी है । युवाओं ने कहा है कि अपने सिवनी को शराबमुक्त करने की मुहिम में वोलेंटियर बनने के लिए निम्र व्यक्तियों से संपर्क करे
डॉ पारस पटेरिया 9111644561
श्री वीरेंद्र डहेरिया 7987066599
श्री गौरव गुप्ता 94247 59597
श्री बंटी डहेरिया 9399649567





