WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

25 अप्रैल को ज्वाला देवी मंदिर का 11 वाँ पाटोत्सव 

सुबह से प्रारंभ होंगे कार्यक्रम, रात्रि में देवी जागरण एवं भंडारा प्रसादी का वितरण 

 Seoni 23 April 2025
सिवनी यशो:-  आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर परतापुर का आगामी 25 अप्रैल को 11वाँ पाटोत्सव कार्यक्रम निर्धारित है । पूज्य प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा प्राण प्रतिष्ठित ज्वालादेवी सिद्ध पीठ का 11वाँ पाटोत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम शास्त्रीय विधि अनुसार विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियाँ जोर शोर से प्रारंभ है । कार्यक्रम को भव्यता एवं धार्मिक विधि विधान से संपन्न कराने समिति के कार्यकत्र्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुये है । 
समिति द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार प्रात: 9 बजे अभिषेक पूजन, प्रात: 11 बजे आरती, दोपहर 01 बजे हवन, दोपहर 3 बजे  राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं रात्रि 07 बजे 108 दीपों से महा आरती की जायेगी । 
महा आरती के पश्चात विशाल देवी जागरण एवं भंडारा महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा । 
पाटोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन को भव्य बनाने के लिये धार्मिक श्रद्धावानों का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है । पाटोत्सव के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिती की संभावनाओं के अनुसार तैयारियाँ की जा रही है । 
श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि मंदिर परिसर में पिछले 85 सप्ताह से नियमित रूप से प्रति शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस के पाठ के साथ अनेक प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम निर्धारित कर समाज के बीच प्रसारित किये जाते है मोबाईल एवं भागदौड़ भरे जीवन की कठिनाईयों के बीच आपसी संबंधों को बनाये रखने पर जोर दिया जाता है  जिसके सकारात्मक परिणाम भी अनुभव किये गये है । 
मंदिर समिति द्वारा साप्ताहिक आयोजनों के दौरान समाज के बीच प्रसारित किये जाने वाले संदेशों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया ने अपने प्रचार माध्यमों में उचित स्थान देकर बेहद सराहनीय सहयोग और समिति का उत्साह बढ़ाया है पाटोत्सव के कार्यक्रम के दौरान सहयोगी मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों का समिति द्वारा सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है ।  पाटोत्सव के समस्त कार्यक्रमों में श्रद्धालुाओं की अधिक से अधिक उपस्थिती की अपील समिति द्वारा गी गयी है । 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!