हिंदी का प्रश्र पत्र सरल आया, परीक्षार्थी खुश, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएँ प्रारंभ
Seoni 25 February 2025
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा मंगलवार 25 फरवरी से प्रारंभ हुई । आज मंगलवार को 12 वीं का पहला प्रश्न पत्र हिंदी का शांति पूर्वक संपन्न हुआ ।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार मंगलवार 25 फरवरी को हायर सेकेण्डरी की हिंदी विषय की मुख्य परीक्षा जिले के 80 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में दर्ज 13922 परीक्षार्थियों में से 13690 उपस्थित रहे तथा 232 अनुपस्थित पाये गये। इस दौरान जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत रूप से परीक्षा केन्द्रों को अवलोकन किया गया। नकल प्रकरण निरंक रहा।
बोर्ड परीक्षा का समय सुबह 9 से 12:00 बजे तक आयोति है परीक्षार्थी केन्द्रों में 8:30 बजे पहुँचे । परीक्षा देकर वापिस हुये छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत अच्छा आया था । हिन्दी का प्रश्र पत्र सरल आने से छात्र खुश नजर आये ।
परीक्षा केन्द्रों की जाँच करने के लिये जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय जाँच दलों ने परीक्षा केन्द्रों में पहुँचकर जायजा लिया ।


