अमानक सिरप की 134 शीशियां जब्त, स्टॉकिस्ट को लौटाई गईं
छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड के बाद सिवनी में देर रात तक औषधि निरीक्षण अभियान, बिक्री पर रोक
Seoni 07 October 2025
सिवनी यशो:- छिंदवाड़ा जिले में बच्चों की मौत के बाद दो कफ सिरप के अवमानक पाए जाने के उपरांत सिवनी जिले में भी औषधि निरीक्षण विभाग सक्रिय हो गया है। सोमवार की रात देर तक औषधि निरीक्षक दल ने जिलेभर में जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा गठित दल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में की।
मंधौल सिरप (रिलाइफ) तथा रेसफिकेश टीआर सिरप – अमानक
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि छिंदवाड़ा से जांच के लिए भेजे गए 13 दवाओं के नमूनों में से सिवनी में दो अमानक सिरप –
मंधौल सिरप (रिलाइफ) तथा रेसफिकेश टीआर सिरप – अमानक (substandard) पाई गईं।
सिवनी में अभियान के दौरान निरीक्षण दल ने फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) वाली छह सिरप के सैम्पल भी लिए।
जांच में पाया गया कि अमानक सिरप के दो स्टॉकिस्ट सिवनी जिले में सक्रिय हैं।
-
रिलाइफ सिरप का स्टॉकिस्ट नहीं मिला।
-
जबकि रेसफिकेश टीआर सिरप का स्टॉक गुरुकृपा मेडिकल एजेंसी और हेमंत ड्रग्स के पास पाया गया।
गुरुकृपा मेडिकल एजेंसी से 134 शीशियां जब्त की गईं, जिन्हें जब्ती बनाकर निर्माता कंपनी को लौटाने और तत्काल बिक्री बंद करने के निर्देश दिए गए।
हेमंत ड्रग्स के पास स्टॉक नहीं मिला, परंतु उसने यह सिरप कई रिटेल दुकानों को बेचा था।
सभी रिटेल दुकानों को स्टॉक वापस करने और बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोफेनियमाइन मेलीएट (2 मि.ग्रा.) और
फिनाइलफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड (5 मि.ग्रा.) फार्मूले वाली एफडीसी दवाओं पर चेतावनी अंकित करना अनिवार्य किया है।
इसी लेबलिंग की जांच के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिन उत्पादों पर चेतावनी अंकित नहीं पाई जा रही,
उन्हें निर्माता कंपनियों को लौटाने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 सूत्रों के अनुसार, यह ताबड़तोड़ कार्रवाई पूरे जिले में जारी है और
स्वास्थ्य विभाग सभी मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच कर रहा है।



