मध्यप्रदेशसिवनी
हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल हुये 17658 परीक्षार्थी
Seoni 27 February 2025
सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार गुरूवार 27 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी विषय की मुख्य परीक्षा जिले के 84 परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
परीक्षा में दर्ज 18114 परीक्षार्थियों में से 17658 उपस्थित रहे तथा 456 अनुपस्थित पाये गये। इस दौरान जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत रूप से परीक्षा केन्द्रों को अवलोकन किया गया। नकल प्रकरण निरंक रहा।



