मंडला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 महिला नक्सली हुई ढेर
मंडला जिले में बुधवार सुबह-सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. सुरक्षाबल के जवान सर्च अभियान पर निकले थे. इस दौरान बालाघाट और मंडला की सीमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान 2 महिला नक्सलियों के ढेर होने की खबर है.
मंडला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
मंडला-बालाघाट की सीमा पर बिछिया थाना अंतर्गत मुंडिदादर और गंहेरिदादर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है. इस मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों के ढेर होने की खबर है. मौके में भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिग ऑपरेशन जारी है.





