WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

जिले के 202 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिली स्कूटी

 


सिवनी यशो:- शासकीय स्कूलों के कक्षा 12 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 202 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत आज गुरुकृपा लॉन लूघरवाड़ा सिवनी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूटी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में सांसद ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय के मुख्य आतिथ्य में शामिल हुए साथ ही आलोक दुबे, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया की भी उपस्थिति कार्यक्रम में रही। सांसद श्री बिसेन एवं विधायक श्री राय ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से स्कूटी की सौगात मिलने पर बधाई दी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बच्चों को स्कूटी की चाबियां भी सौंपी गईं। स्कूटी मिलने पर बेहद खुश नजर आये छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया। बच्चों ने कहा कि स्कूटी मिलने से उनकी आगे की पढ़ाई की राह आसान होगी तथा वे पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। कार्यक्रम में बच्चों के साथ आये उनके अभिभावकों में प्रसन्नता की झलक दिखाई दे रही थी।
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पंवार नवजीवन विजय, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!