मध्यप्रदेशसिवनी

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता का प्रतीक : प्रदीप राय

सिवनी में किसान सेमिनार आयोजित, प्राकृतिक खेती और भूमि संरक्षण को लेकर किसानों को किया जागरूक

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों के लिए वरदान: प्रदीप राय

Seoni 21 June 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाने का स्वागत करते हुए इसे किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और किसान कल्याण के संकल्प का सशक्त प्रमाण बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है तथा खेती-किसानी की आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़े :- योगमय हुआ सिवनी का फुटबॉल स्टेडियम, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर उमड़ा जनसैलाब

प्रदीप राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे कृषि कार्यों की आवश्यकताओं को पूरा कर पा रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़े :- पूरा शहर परेशान, जनप्रतिनिधि मौन: नजूल नवीनीकरण की भूलभुलैया में फंसे हजारों परिवार

किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की राशि

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त सीधे किसानों के खातों में भेजी गई। यह कदम किसानों के प्रति केंद्र सरकार की जवाबदेही और समर्पण को दर्शाता है।

यह भी पढ़े :-  प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बनें आत्मनिर्भर : विधायक दिनेश राय मुनमुन

प्रधानमंत्री की सोच हमेशा किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की रही है और यही कारण है कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार नई योजनाएं और पहल की जा रही हैं।

प्राकृतिक खेती को बताया कृषि का भविष्य

इसी क्रम में सिवनी जिले में आयोजित किसान सेमिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, नई कृषि परियोजनाओं के शुभारंभ तथा भूमि माता की रक्षा के आह्वान की व्यापक सराहना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्राकृतिक खेती न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है।

यह भी पढ़े :- गुजरात की तर्ज पर भोपाल में बनेगी गिफ्ट सिटी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

प्रदीप राय ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और स्वस्थ खाद्यान्न उत्पादन का प्रभावी माध्यम है। इससे किसानों की उत्पादन लागत कम होगी, आय में वृद्धि होगी तथा कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती स्वदेशी मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भूमि माता की रक्षा का किया आह्वान

सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि भूमि माता की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि आज भूमि और पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाकर रसायन मुक्त कृषि की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

किसानों के लिए लगाए गए विशेष स्टॉल

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के निर्देशन में किया गया।

किसान मोर्चा द्वारा किसानों के पंजीयन हेतु विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें विभिन्न कृषि योजनाओं, प्राकृतिक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विभागों और वैज्ञानिकों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश मालवीय डहरिया, जनपद अध्यक्ष किरण भलावी सहित किसान मोर्चा के नाहर पटेल, विवेक बिसेन, विश्राम पटेल, मनीष राय एवं घनश्याम बघेल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सिवनी और घंसौर में सेमिनार, 20 जून को पीएम मोदी किसानों को करेंगे संबोधित: प्रदीप राय

वहीं उपसंचालक कृषि कार्यालय, उद्यानिकी विभाग, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, पशुपालन विभाग तथा कृषि से जुड़े अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए। आत्मा परियोजना ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक उपायों, पशुपालन और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी।

अंत में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने जिले के किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती ही भविष्य की समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की आधारशिला बनेगी।

https://navbharattimes.indiatimes.com/india/president-of-india-droupadi-murmu-said-on-her-birthday-citizens-messages-inspire-me-with-renewed-energy/articleshow/131879124.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button