महिला डाक्टर सहित 24 डाक्टर के पद खाली पड़े, स्वास्थ्य सुविधाएँ बीमार
अमरवाड़ा सिविल अस्पताल में महिला चिकित्सक, अन्य चिकित्सक सोनोग्राफी मशीन, और ईसीजी मशीन की मांग
मुख्यमंत्री मोहन यादव से अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग
Chhindwara 19 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- विधानसभा 123 अमरवाड़ा के सबसे बड़े 100 बिस्तर वाले सिविल हॉस्पिटल में दो वर्षों से महिला डॉक्टर नहीं है ,महिला मरीज को काफी परेशानी होती है और डिलीवरी में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरीऔर अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन और ई सी जी मशीन भी नहीं है जिसके कारण मरीजों को छिंदवाड़ा जाना पड़ता है ।
मरीज को आर्थिक बोझ के साथ पर इलाज में देरी होती है । अमरवाड़ा हॉस्पिटल में कई बार महिला चिकित्सक सोनोग्राफी मशीन और ईसीजी मशीन के लिए जनप्रतिनिधियों नागरिकों ग्रामीणों के द्वारा संबंधित उच्च अधिकारियों विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया है लेकिन उच्च अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं । जिसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ता है । अस्पताल में लिफ्ट लगी हुई है वह भी बंद है ।
इसके अलावा पौनार, सोनपुर ,सिंगोड़ी, धनोरा ,बटकाखापा, हरई मैं भी स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति से सभी अवगत हैं मंगलवार का ही ताजा उदाहरण सिंगोड़ी अस्पताल का सामने आया जिसमें डिलीवरी होने के पश्चात जच्चा बच्चा मृत हो गए अधिकांश अमरवाड़ा सिविल सिविल अस्पताल में शहरी एवं ग्रामीण अंचलों से महिलाएं डिलीवरी के लिए आती है लेकिन महिला डॉक्टर /गायनिक /शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी , ईसीजी, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी मशीनों से चिकित्सा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें मजबूरन छिंदवाड़ा रेफर कर दिया जाता है । महिला चिकित्सक की मांग क्षेत्रवासियों और प्रगति सोपान समिति तहसील प्रेस क्लब के द्वारा लंबे समय से की जा रही है



