क्राइमसिवनी

24 घंटे अपहृता बालिका को तलाशा, परिजनों के कलम बंद बयान

सिवनी यशो: – थाना धूमा पुलिस ने अपहृता बालिका को 24 घंटों के अंदर तलाश कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के आदेश पर थाना स्तर पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

दिनांक 13.05.25 को प्रार्थी ने थाना धूमा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 5 लड़कियों और 1 लड़के में से तीसरे नंबर की लड़की (अपहृता) घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस टीम ने सायबर सेल सिवनी के साथ संयुक्त कार्यवाही कर अपहृता का लोकेशन प्राप्त किया और उसे दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।

पुलिस कार्यवाही जारी है और गुमशुदा अपहृता बालिका एवं उसके परिजनों के कथन माननीय न्यायालय में कराए जा रहे हैं। थाना प्रभारी शत्रुधन पटले और उनकी टीम ने इस मामले में सराहनीय कार्य किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!