WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

गणेश चौक में हुये विवाद पर मामला दर्ज, मयूर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार

Seoni 18 March 2025
सिवनी यशो:- पुराने किसी विवाद को लेकर गणेश चौक बरघाट में गत दिवस हुई मारपीट के आरोपियों पर पुलिस ने मामला पंजीवद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की है । पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को सूचना मिली कि गणेश चौक के पास मयूर दुबे अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज जंघेला के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुँचे जहां घटना स्थल पर सूरज जंघेला घायल अवस्था में मयूर दुबे के घर के सामने पड़ा हुआ था । जिसे तुरंत जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भिजवाया गया बाद घायल से पूछताछ उपरांत पता चला कि पुराने झगड़े को लेकर मयूर दुबे ने अपने साथी जितेन्द्र बघेल, मयंक दुबे एवं अतुल रैकवार के साथ मिलकर घायल सूरज जंघेला को घर के सामने रोड पर रोककर वाद विवाद किये एवं तलवार चाकू तथा बेसबाल के डंडे से मारपीट कर घायल किये है जो मौके पर आरोपियों के विरुध्द अपराध धारा 109 (1), 126(2),296, 115(2),118(1),351(2),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एक आरोपी की गिरफ्तारी शेष है।

नाम आरोपीगण:-
मयूर दुबे पिता मुकेश दुबे उम्र 33 साल निवासी केवटी वार्ड गणेश चौक सिवनी (गिरफ्तार)
मयंक दुबे पिता मुकेश दुबे उम्र 35 साल निवासी केवटी वार्ड गणेश चौक सिवनी (गिरफ्तार)
जितेन्द्र उर्फ बड्डा बघेल पिता भूपसिंह बघेल उम्र 35 साल निवासी महाराज बाग भैरोगंज सिवनी (गिरफ्तार)
अतुल रैकवार पिता मुन्नालाल रैकवार उम्र 31 साल निवासी मिशन स्कूल के पीछे केवटी वार्ड सिवनी

आरोपीगणों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड निम्नानुसार है।

1. आरोपी मयूर दुबे के विरुध्द पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, लोक परिशांति भंग करने जैसे कुल 06 अपराध पंजीबध्द हुये है मयूर दुबे का नाम थाना कोतवाली सिवनी की गुण्डा बदमाश सूची में दर्ज है।

2. आरोपी मयंक दुबे के विरुध्द हत्या का प्रयास, बलवा एवं मारपीट के पूर्व में कुल 01 अपराध पंजीबध्द हुये है।

3. आरोपी जितेन्द्र उर्फ बड्?डा बघेल के विरुध्द पूर्व में बलवा, मारपीट, लोक परिशांत भंग करने जैसे कुल 05 अपराध पंजीबध्द हुये है।

4. आरोपी अतुल रैकवार के विरुध्द पूर्व में मारपीट एवं अन्य कुल 03 अपराध पंजीबध्द है।जप्ती सामाग्री – एक चाकू, एक तलवार, बेसबॉल का डंडा, घटना में प्रयुक्त एक बुलेट गाड़ी,

विशेष भूमिका:- निरी. सतीश तिवारी, निरी. किशोर वामनकर, निरी. सी.के. सिरामें, उ.नि.राहुल

ककोडिय़ा, उ.नि. देवेन्द्र उइके, उ.नि. जयशंकर उइके, उ.नि. अशोक बघेल, स.उ.नि. जयदीप सेंगर, स.उ.नि. दिनेश रघुवंशी, सउनि. संतोष बेन, स.उ.नि., रामअवतार डहेरिया, प्र.आर. मुकेश विश्वकर्मा, मनोज पाल, नवीन तिवारी, चंद्रप्रकाश अड़में, विशाल भांगरे, तिलक धुर्वे, आर. नितेश राजपूत, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, शिवम बघेल, सिध्दार्थ दुबे, अरविंद मण्डराह, अजेन्द्र पाल, हेमराज बघेले, अनिल सोमकुंवर, चीता मोबाईल स्टाफ, अजय धुर्वे, अजय मिश्रा, सुधीर डेहरिया, प्रदीप चौधरी, इरफान खान एवं रक्षित केन्द्र सिवनी, थाना डुण्डा सिवनी तथा थाना लखनवाड़ा के पुलिस बल की विशेष भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!